उमस, अंधेरा और इंतजार खरसावां में बिजली की आंख-मिचौली से बढ़ी लोगों की परेशानी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर | Prabhat Khabar Network

खरसावां में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग परेशान हैं. उमस भरी गर्मी और बार-बार हो रही बिजली कटौती ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है. जानें पूरी खबर.

विज्ञापन

संवाददाता, खरसावां

आपके शहर में

विज्ञापन

खरसावां में इन दिनों बिजली की अनियमित आपूर्ति लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है. उमस भरी गर्मी के बीच बार-बार हो रही बिजली कटौती से लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. आमदा पावर सब स्टेशन से जुड़े हरिभंजा व रिडींग पंचायत समेत आसपास के गांवों में शुक्रवार रात बिजली घंटों गुल रही. रात करीब नौ बजे हल्की बारिश और मेघ गर्जन के बाद अचानक बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया. रातभर लोग गर्मी और उमस से परेशान रहे. शनिवार सुबह बिजली विभाग की टीम ने मुख्य लाइन का फॉल्ट और इंसुलेटर पंचर की खराबी दूर करने के बाद आपूर्ति बहाल की.

एक सप्ताह से बनी हुई है समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक सप्ताह से बिजली कटौती का सिलसिला लगातार जारी है. हल्की बारिश या तेज हवा चलते ही कहीं इंसुलेटर पंचर हो जाता है तो कहीं मुख्य लाइन में फॉल्ट आ जाता है. कभी ग्रिड तो कभी पावर सब स्टेशन में तकनीकी खराबी के कारण भी बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है. प्रतिदिन सात से आठ घंटे तक बिजली नहीं रहने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है.

गर्मी में बेहाल लोग, पढ़ाई और कारोबार पर असर

लगातार हो रही बिजली कटौती से उमस भरी गर्मी में लोगों का घरों में रहना मुश्किल हो गया है. पंखे और कूलर बंद रहने से लोग रातभर बेचैन रहते है. बिजली नहीं रहने से पेयजल आपूर्ति, घरेलू कामकाज, छोटे व्यापार और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है. उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग से नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है.

क्या कहते हैं अधिकारी ?

राजखरसावां विद्युत सब डिवीजन के सहायक अभियंता विदेश माझी ने बताया कि मेघ गर्जन और बारिश के कारण कई स्थानों पर इंसुलेटर पंचर हो गए थे और मुख्य लाइन में फॉल्ट आ गया था. इन तकनीकी खराबियों को दूर करने में समय लगा. उन्होंने कहा कि विभाग उपभोक्ताओं को बेहतर और नियमित बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola