ईचागढ़ पुलिस ने चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, वाहन चालकों को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन

वाहन जांच करते इचागढ़ पुलिस | Prabhat Khabar Network

ईचागढ़ पुलिस ने सड़क सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाया. वाहन चालकों को हेलमेट और यातायात नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई.

विज्ञापन

चौका: ईचागढ़ थाना पुलिस ने क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं सड़क सुरक्षा को लेकर शुक्रवार को विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. अभियान के तहत सिल्ली-रांगामाटी मुख्य सड़क पर बड़ा चुनचुड़िया स्थित सिंह लाइन होटल के समीप दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की सघन जांच की गई.

आपके शहर में

विज्ञापन

वाहन रोककर हुई जांच

जांच के दौरान वाहनों को रोककर डिक्की, बैग एवं संदिग्ध सामान की तलाशी ली गई. साथ ही वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात, हेलमेट, सीट बेल्ट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. हेलमेट नहीं पहनने वाले बाइक चालकों को इस बार चेतावनी देकर छोड़ दिया गया तथा भविष्य में अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी गई.

ASI पंकज कुमार ने की अपील

ASI पंकज कुमार ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने वाहन चलाते समय सभी आवश्यक कागजात साथ रखने की भी अपील की, ताकि वाहनों का सत्यापन आसानी से हो सके और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से इस तरह का एंटी क्राइम चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाया जाएगा. साथ ही आम लोगों से पुलिस अभियान में सहयोग करने की अपील की गई.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola