सुवर्णरेखा में उफान से जयदा मंदिर की पुलिया डूबी, महंत समेत एक दर्जन लोग फंसे

Updated:
विज्ञापन

जयदा मंदिर जाने वाली पुलिया डूबी.

चांडिल में सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ने से जयदा मंदिर की पुलिया डूबी, महंत समेत एक दर्जन लोग फंसे. प्रशासन ने सुरक्षा के लिए आवाजाही पर लगाई रोक.

विज्ञापन

चांडिल : चांडिल क्षेत्र में लगातार बारिश से सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है. नदी में आए उफान के कारण जयदा शिव मंदिर को जोड़ने वाली पुलिया पूरी तरह जलमग्न हो गयी है. पुलिया के ऊपर से करीब एक से दो फीट पानी का तेज बहाव होने से मंदिर तक श्रद्धालुओं और आम लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मंदिर परिसर में फंसे महंत और अन्य लोग

पुलिया के डूबने से मंदिर में रह रहे महंत केशवानंद सरस्वती समेत करीब एक दर्जन लोग मंदिर परिसर में ही फंस गए हैं. सभी लोग पानी उतरने का इंतजार कर रहे हैं. लगातार जारी बारिश के कारण नदी का जलस्तर और अधिक बढ़ने की आशंका बनी हुई है.

प्रशासन ने रोकी आवाजाही, सतर्कता बरतने की अपील

सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पुलिया के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर श्रद्धालुओं को रोक दिया है. किसी को भी तेज बहाव के बीच पुल पार करने की अनुमति नहीं दी जा रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जाए और मंदिर परिसर में फंसे लोगों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola