रिश्ता तार तार : नाबालिग से यौन शोषण, चचेरा भाई हिरासत में, रातभर बाल मित्र थाने में रही नाबालिग

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग से यौन शोषण का मामला, पुलिस ने तत्परता से की कार्रवाई, आरोपी चचेरा भाई हिरासत में

सांकेतिक तस्वीर (AI)

सरायकेला के सीनी ओपी क्षेत्र में नाबालिग से यौन शोषण के आरोपी चचेरे भाई को पुलिस ने हिरासत में लिया. पीड़िता का मेडिकल कराकर सुरक्षा सुनिश्चित की गई.

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला के सीनी ओपी अंतर्गत मोहितपुर पंचायत में रिश्ता को शर्मसार करने वाली घटना प्रकाश में आई है. यहां नाबालिग संग यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने चचेरे भाई को ही हिरासत में ले लिया है. पीड़िता के मामी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज किया गया है. नाबालिग की मेडिकल जांच कराई गई है.

नाबालिग को देर रात सदर अस्पताल लाई पुलिस

सीनी ओपी प्रभारी विनय सिंह ने बताया - रविवार शाम 5:30 बजे के करीब मोहितपुर पंचायत के मुखिया ने मारपीट की सूचना दी. सूचना पर पुलिस टीम पहुंची. ग्रामीणों से जानकारी लेने के बाद पीड़िता, उसके परिजन व चचेरे भाई को उसके पिता के साथ थाना लाया गया. थाने में पीड़िता के परिजनों से आवेदन मांगा गया. ग्रामीणों ने पहले महिला समिति से मामले की जांच कराने के बाद ही आवेदन देने की बात कही. रात करीब 12 बजे महिला समिति की जांच के बाद पीड़िता की मामी ने आरोपी के खिलाफ यौन शोषण का लिखित आवेदन दिया. आवेदन मिलते ही पुलिस रात करीब 2:30 बजे पीड़िता को मेडिकल के लिए सदर अस्पताल सरायकेला लेकर गई. रात अधिक होने के कारण मेडिकल संभव नहीं हो सका.

रात भर बाल मित्र थाना में रही नाबालिग

पुलिस ने नाबालिग को उसके मामा-मामी के साथ महिला थाना प्रभारी के संरक्षण में बाल मित्र थाना सरायकेला में रखा. सोमवार सुबह अस्पताल खुलते ही पीड़िता को सदर अस्पताल लाकर मेडिकल कराया गया. ओपी प्रभारी ने बताया - यौन शोषण के आरोप में चचेरे भाई विजय हेंब्रम को हिरासत में लिया गया है. गिरफ्तारी की सभी प्रक्रिया पूरी कर उसे जेल भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा - पीड़िता को हर संभव मदद और सुरक्षा दी जा रही है.


विज्ञापन
प्रताप कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By प्रताप कुमार मिश्रा

प्रताप कुमार मिश्रा वर्ष 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने कोल्हन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में स्नातक किया है. राजनीतिक, सामाजिक, क्राइम, खेल की खबरों में इन्हें विशेषज्ञता हासिल है. डिजिटल जर्नलिज्म में 10 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola