सावन की पहली सोमवारी पर खरसावां व कुचाई के शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर में नंदी महाराज पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु | Prabhat Khabar Network

शिव मंदिर में नंदी महाराज पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु

सावन की पहली सोमवारी पर खरसावां और कुचाई के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. भक्तों ने जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की.

विज्ञापन

खरसावां: सावन माह की पहली सोमवारी पर खरसावां और कुचाई प्रखंड के शिवालयों में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. सोमवार तड़के से ही मंदिरों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं.

"हर-हर महादेव" और "बोल बम" के जयघोष से पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया. श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की. खरसावां के रामगढ़, हरिभंजा, खेजुरदा, बड़ाबंबो, असनतलिया, बड़गांव, गीतीलता, हांसदा, बुरुडीह, खरसावां प्रखंड कॉलोनी, फॉरेस्ट कॉलोनी तथा कुचाई, तोड़ंगडीह समेत विभिन्न गांवों और कस्बों के शिव मंदिरों में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही.

महिला, पुरुष, युवा और बच्चों ने पूरे श्रद्धाभाव के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. कई मंदिरों में रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और विशेष पूजा का भी आयोजन किया गया. सबसे अधिक भीड़ खरसावां के रामगढ़ शिव मंदिर में देखने को मिली.

मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से पूरी तरह खचाखच भरा रहा और भीतर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक कर मनोकामनाएं मांगी. साथ ही नंदी महाराज की भी पूजा की. मंदिर समितियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की थीं, जिससे पूजा-अर्चना शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. इस दौरान भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया.


विज्ञापन
शचिंद्र कुमार दाश

लेखक के बारे में

By शचिंद्र कुमार दाश

शचिंद्र कुमार दाश प्रभात खबर के वरीय संवाददाता हैं और हिंदी पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखते हैं। वे झारखंड और ओडिशा की राजनीति, प्रशासन, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, कानून-व्यवस्था तथा जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग करते हैं। इसके साथ ही कला, भाषा, संस्कृति, आध्यात्म और समसामयिक विषयों पर लेखन में उनकी विशेष रुचि है। नई जानकारियां जुटाना और उन्हें प्रमाणिक तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाना उनकी कार्यशैली की प्रमुख विशेषता है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, शिक्षा, खेल, पर्यावरण, साहित्य, संस्कृति से जुड़े विषयों को समेटती है। शचिंद्र कुमार दाश ग्राउंड रिपोर्टिंग पर विशेष जोर देते हैं। वे घटनास्थल पर पहुंचकर तथ्यों के आधार पर समाचार प्रस्तुत करने तथा आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करते हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola