Seraikela News : खरसावां के पुड़िदा में फुटबॉल टूर्नामेंट, पुरुष वर्ग में लुंगडीह एफसी व महिला में टारगेट एफसी चक्रधरपुर चैंपियन

विधायक दशरथ गागराई ने किया पुरस्कृत, पुरुष वर्ग के 24 टीमों के फाइनल मैच में नारायणबेड़ा एफसी को 1-0 से पराजित कर लुंगडीह एफसी चैंपियन बना.
खरसावां. खरसावां प्रखंड के पुड़िदा फुटबॉल मैदान में आरएमसी क्लब के तत्वावधान में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गयी. पुरुष वर्ग में लुंगडीह एफसी व महिला वर्ग में टारगेट एफसी चक्रधरपुर की टीम विजेता बनी. स्थानीय विधायक दशरथ गागराई समेत अन्य अतिथियों ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया. पुरुष वर्ग के 24 टीमों के फाइनल मैच में नारायणबेड़ा एफसी को 1-0 से पराजित कर लुंगडीह एफसी चैंपियन बना. विजेता लुंगडीह एफसी टीम को 20 हजार, उप विजेता नारायणबेड़ा एफसी को 15 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहे बोयपाई स्टार व जलमीनार एफसी टीमों को 10-10 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया.
दूसरी ओर, महिला वर्ग की आठ टीमों के फाइनल मैच में एबीसी पुरुनिया एफसी टीम को 2-1 से पराजित कर टारगेट एफसी चक्रधरपुर टीम चैंपियन बनी. विजेता टीम को 7 हजार, उपविजेता टीम को 5 हजार तथा तीसरे व चौथे स्थान पर रहे सरायकेला एफसी व गाड़ाहातु (बाडाबाम्बो) को 2-2 हजार रुपये देकर पुरस्कृत किया गया.लक्ष्य निर्धारित कर खेलें, मिलेगी सफलता : गागराई
विधायक दशरथ गागराई ने खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजन से हमारे गांव की प्रतिभा को निखारा जा सकता है. उन्होंने खिलाड़ियों से लक्ष्य निर्धारित कर खेलने की अपील की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभावान युवाओं को उपयुक्त मंच दिया जा रहा है. इसमें सरकार की खेल नीति भी सहायक होगी. इस दौरान समाजसेवी बासंती गागराई, पूर्व मुखिया जानोमाई जामुदा, अर्जुन गोप, ललन तिवारी, विश्वनाथ बोयपाई, कृष्णा सिंह बोयपाई, बुधराम बोयपाई आदि उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




