शहर में जमा हुआ 1200 टन कूड़ा, राजधानी में वेतन और एरियर की मांग पर 2500 चालकों ने रोके कचरा वाहन

Edited by Karuna Tiwari
Updated:
विज्ञापन

नगर निगम स्टैंड पर खड़े कचरा उठाव वाहन

Patna Municipal Corporation: पटना नगर निगम के 2500 चालकों ने वेतन और एरियर भुगतान की मांग को लेकर कचरा वाहन ठप कर दिया. शहर में 1200 टन कचरा जमा हो गया.

विज्ञापन

पटना से प्रमोद झा की रिपोर्ट
Patna Municipal Corporation:
पटना में पिछले माह का वेतन नहीं मिलने और बकाया एरियर भुगतान की मांग को लेकर पटना नगर निगम के 2500 चालकों ने कचरा वाहन चलाने से इनकार कर दिया. चालकों के वाहन ठप रहने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई.

छह अंचलों में नहीं हुआ कचरा उठाव

कचरा वाहन नहीं निकलने के कारण नगर निगम के सभी छह अंचलों नूतन राजधानी अंचल, पाटलिपुत्र अंचल, कंकड़बाग अंचल, बांकीपुर अंचल, अजीमाबाद अंचल और पटना सिटी अंचल में घरों से कचरे का कलेक्शन नहीं हो सका. इसके साथ ही ई-रिक्शा से होने वाला कचरा उठाव भी बंद रहा.

शहर में जमा हुआ 1200 टन कचरा

वाहन चालकों की हड़ताल के कारण रोजाना निकलने वाला करीब 1200 टन कचरा शहर में ही जमा रह गया. मंगलवार सुबह से ही सभी छह अंचलों के यार्ड में कचरा वाहन खड़े रहे और चालक काम पर नहीं गए.

मई माह का वेतन नहीं मिलने से नाराज चालक

वाहन चालकों का कहना है कि उन्हें मई माह का वेतन अब तक नहीं मिला है. जबकि पहले हर महीने के पहले सप्ताह में वेतन भुगतान कर दिया जाता था. समय पर भुगतान नहीं होने से चालकों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

2025 के एरियर भुगतान की भी उठी मांग

चालकों ने बताया कि अप्रैल 2025 से सितंबर 2025 तक का बकाया वेतन एरियर भी अब तक नहीं मिला है. उन्होंने नगर निगम प्रशासन से लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है.

वाहन खराब होने पर अटेंडेंस नहीं बनाने का आरोप

चालकों ने आरोप लगाया कि यदि किसी दिन वाहन खराब हो जाता है तो उस दिन चालक की अटेंडेंस नहीं बनाई जाती है. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है. उन्होंने इस व्यवस्था में सुधार की मांग की है.

मांग पूरी होने तक वाहन बंद रखने की चेतावनी

नगर निगम के वाहन चालकों ने साफ कहा है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, तब तक कचरा वाहन संचालन बंद रहेगा. हड़ताल जारी रहने से शहर के कचरा प्वाइंटों से भी उठाव नहीं हो सका.

ALSO READ: पटना-हाजीपुर जेपी सेतु पर वाहन खराब होने से लगा लंबा जाम, पुलिस ने हटाया

विज्ञापन
Karuna Tiwari

लेखक के बारे में

By Karuna Tiwari

करुणा तिवारी पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत Doordarshan Bihar के साथ की. 8 वर्षों तक टीवी और डिजिटल माध्यम में सक्रिय रहने के बाद, वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल, बिहार टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों में विशेष रुचि है. अपने काम के प्रति समर्पित करुणा हर दिन कुछ नया सीखने और बेहतर करने की कोशिश करती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन