खरसावां के कुदासिंगी गांव में ट्रेन से कटकर अज्ञात व्यक्ति की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Edited by Dipali Kumari
Updated:
विज्ञापन

Man Deadbody on Track

Kharsawan News : चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे मार्ग पर कुदासिंगी गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र 45 वर्ष के आसपास की बतायी जा रही है. आमदा ओपी पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

विज्ञापन

खरसावां, शचींद्र कुमार दास : खरसावां जिले के चक्रधरपुर डिवीजन अंतर्गत राजखरसावां-बड़ाबाम्बो रेलवे मार्ग पर कुदासिंगी गांव के समीप ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना रविवार देर रात की बतायी जा रही है. क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है. मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बतायी जा रही है.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

जांच में जुटी पुलिस

कुदासिंगी गांव के समीप रेलवे ट्रैक के पोल संख्या 293/33 व 294/1 के बीच अप लाइन पर आज (7 अप्रैल) सुबह अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया. ग्रामीणों ने आमदा ओपी पुलिस को मामले की सूचना दी. सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सरायकेला भेज दिया. आमदा ओपी प्रभारी रमन विश्वकर्मा ने बताया कि क्षत-विक्षत अवस्था में होने के कारण शव की पहचान नहीं हो पायी है. मृतक का उम्र लगभग 45 वर्ष के आसपास होगी. पुलिस छानबीन में जुट गई है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

इसे भी पढ़ें

रामनवमी जुलूस में तलवार से गर्दन पर किया वार, प्राथमिकी दर्ज

झारखंड का तापमान 41 डिग्री के करीब पहुंचा, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री

ओपनर और ऑलराउंडर के तौर पर किसको पसंद करते हैं धोनी? युवराज सिंह की इस मोमेंट को याद कर मचाई खलबली

विज्ञापन
Dipali Kumari

लेखक के बारे में

By Dipali Kumari

नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola