ePaper

खरसावां- कुचाई बनेगा तसर व हल्दी जोन, किसानों के उत्पाद को देश-विदेश के बाजारों में पहुंचायेगी ट्राइब्स इंडिया

Updated at : 18 Oct 2020 10:25 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां- कुचाई बनेगा तसर व हल्दी जोन, किसानों के उत्पाद को देश-विदेश के बाजारों में पहुंचायेगी ट्राइब्स इंडिया

Jharkhand news, Kharswan news : केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां और कुचाई क्षेत्र को तसर एवं हल्दी जोन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया. क्षेत्र में हल्दी एवं तसर की खेती को बढ़ावा देने के साथ- साथ इसकी मार्केटिंग की भी व्यवस्था करने में जनजाति मंत्रालय की ट्राइब्स इंडिया सहयोग करेगी. वहीं, श्री मुंडा झारखंड के दो विधानसभा क्षेत्र बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में प्रचार भी करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand news, Kharswan news : खरसावां (शचिंद्र कुमार दाश) : केंद्रीय जनजाति मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने खरसावां और कुचाई क्षेत्र को तसर एवं हल्दी जोन के रूप में विकसित करने पर जोर दिया. क्षेत्र में हल्दी एवं तसर की खेती को बढ़ावा देने के साथ- साथ इसकी मार्केटिंग की भी व्यवस्था करने में जनजाति मंत्रालय की ट्राइब्स इंडिया सहयोग करेगी. वहीं, श्री मुंडा झारखंड के दो विधानसभा क्षेत्र बेरमो और दुमका विधानसभा उपचुनाव में प्रचार भी करेंगे.

केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने कहा कि जनजाति कार्य मंत्रालय ट्राइब्स इंडिया के जरिये खरसावां- कुचाई की हल्दी को 170 देशों में पहुंचाने की व्यवस्था करेगी. इससे किसानों को अपने उत्पाद का सही दाम मिलेगा तथा स्थानीय किसानों के रोजगार में भी बढ़ोतरी होगी. उन्होंने कहा कि ट्राइफेड का ई- कॉमर्स कंपनी एमोजोन के साथ करार हुआ है. इसके तहत ट्राइब्स इंडिया के उत्पाद को एमोजोन दुनिया के 170 देशों में पहुंचायेगी.

उन्होंने बताया कि हल्दी की ब्रॉंडिग भी खरसावां-कुचाई के नाम से होगी. वहीं, खूंटी लोकसभा क्षेत्र के तोरपा विधानसभा क्षेत्र को आम का जोन बनाया जायेगा. तमाड़ क्षेत्र में भी हल्दी की खेती को बढ़ावा मिलेगा. इसके लिए जल्द ही दिल्ली से एक टीम आयेगी. पिछले दिनों पाकुड के किसानों द्वारा उत्पादित मधु को ट्राइब्स इंडिया के जरिये विभिन्न देशों तक पहुंचा जा रहा है.

Also Read: बडाबांकी में किसान चौपाल, कुणाल ने विपक्ष पर किसानों के बीच भ्रम फैलाने का लगाया आरोप
नये कृषि बिल से किसानों की अर्थव्यवस्था होगी मजबूत

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि नये कृषि बिल से किसानों की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. देश के किसान मजबूत होंगे, तो भारत मजबूत होगा. ये बिल किसानों की उपज के विक्रय के लिए नया आयाम है. जब भारत की अर्थव्यवस्था का जुड़ाव सीधे किसान के साथ होगा, तो भारत की अर्थव्यवस्था और सुदृढ़ होगी. मोदी सरकार द्वारा लगातार किसानों के हित संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है. कृषि विधेयकों से कृषि क्षेत्र में अमूल-चूल परिवर्तन आयेगा. खेती- किसानी में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे. कृषि क्षेत्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होने से देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी. किसानों को एक बाजार और एक देश का भी सपना पूरा होगा.

बेरमो व दुमका उप चुनाव में करेंगे प्रचार

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 19 और 20 अक्टूबर को बेरमो विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करेंगे, वहीं 21 और 22 अक्टूबर को दुमका विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार प्रसार करेंगे.

डॉक्टरों से जाना शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य का हाल

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने रांची के मेडिका एवं रिम्स के चिकित्सकों से राज्य के शिक्षा मंत्री जगन्नाथ महतो के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली. साथ ही बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का आग्रह किया. राज्य के लोगों से भी कोरोना को लेकर सचेत रहने की अपील की.

Also Read: झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के परिजनों से की मुलाकात, जानें क्यों…
झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के परिजनों से की मुलाकात, जानें क्यों…स्थानीय कार्यकर्ताओं से मिल कर जाना हाल-चाल

खरसावां दौरे के क्रम में केंद्रीय मंत्री श्री मुंडा ने स्थानीय जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रूबरू हुए. मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव एवं रामानाथ महतो, मंडल अध्यक्ष होपना सोरेन, नयन नायक, लादुराम हेंब्रम, राजाराम महतो, सुमंत मोहंती, सुशील षाड़ंगी, बसंत गंतायत, तपन पटनायक, ज्ञानी साहू, भूपेंद्र सिंहदेव, कंचन चौहान, संजय महतो आदि उपस्थित थे.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola