खरसावां : फंदे से झूलकर कदमडीहा के युवक की खुदकुशी

Updated at : 29 May 2024 11:56 PM (IST)
विज्ञापन
खरसावां : फंदे से झूलकर कदमडीहा के युवक की खुदकुशी

खरसावां के कदमडीहा बस्ती के सिद्दिकी अंसारी के पुत्र तसनीम अंसारी (23) ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली.

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के कदमडीहा बस्ती के सिद्दिकी अंसारी के पुत्र तसनीम अंसारी (23) ने फंदे से झूलकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात घर पर भोजन करने के बाद तसनीम अंसारी अपने कमरे में गया. फिर देर रात घर के आंगन में इमली के पेड़ पर एक चुनरी के सहारे फंदे में झूलकर खुदकुशी कर ली. अहले सुबह जब परिवार के लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि इमली के पेड़ पर तसनीम फंदे में झूल रहा है. इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. खरसावां पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम कराया. इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola