ePaper

JMMSY: चंपाई सोरेन के गढ़ में गरजेंगे हेमंत सोरेन, 50 हजार से अधिक महिलाओं को देंगे मंईयां सम्मान योजना की सौगात

Updated at : 28 Aug 2024 11:16 AM (IST)
विज्ञापन
maiya samman yojana jharkhand hemant soren

झारखंड की महिलाओं को अब साल में 30,000 रुपए की सौगात देगी हेमंत सोरेन सरकार.

JMMSY: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन आज चंपाई सोरेन के गढ़ में गरजेंगे. हेमंत सोरेन गम्हरिया से कोल्हान की 50 हजार महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना की सौगात देंगे.

विज्ञापन

JMMSY: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार (28 अगस्त) को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के गढ़ में पहुंच रहे हैं. सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया में आयोजित प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे. यहां से झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि कोल्हान प्रमंडल की महिलाओं के अकाउंट में ट्रांसफर करेंगे.

पहले चाईबासा में होना था कार्यक्रम

पहले यह कार्यक्रम कोल्हान के प्रमंडल मुख्यालय चाईबासा में होना था. लेकिन, बाद में इसकी जगह बदल दी गई. चंपाई सोरेन ने जब बगावत का ऐलान किया, तो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल को बदल दिया गया. चूंकि गम्हरिया चंपाई सोरेन का विधानसभा विधानसभा क्षेत्र है, सीएम हेमंत सोरेन ने यहां से सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम जिले की महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) राशि हस्तांतरित करने का फैसला किया.

4 घंटे गम्हरिया में रहेंगे हेमंत सोरेन

गम्हरिया प्रखंड के रापचा मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करीब 4 घंटे तक रहेंगे. उनके कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी 3 जिलों के प्रशासन समेत झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकर्ता जुट गये हैं. कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम के करीब 50 हजार लाभुक शामिल होंगे.

सांसद जोबा माझी ने कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा

लाभुकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने और उन्हें वापस पहुंचाने की व्यवस्था तीनों जिलों के प्रशासनिक पदाधिकारियों ने की है. इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं. कार्यक्रम से एक दिन पहले सांसद जोबा माझी और विधायकों ने रापचा मैदान का जायजा लिया.

देर रात तक झंडा लगाने में जुटे रहे कार्यकर्ता

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुआ, विधायक रामदास सोरेन, दशरथ गागराई, मंगल कांलिंदी, संजीव सरदार, निरल पूर्ति के अलावा सुखराम उरांव भी मौजूद थे. कार्यक्रम को लेकर झामुमो कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित थे. दौरान कांड्रा मोड़ से आदित्यपुर तक झंडा लगाने में देर रात तक कार्यकर्ता जुटे रहे.

Also Read

JMMSY: हेमंत सोरेन दुमका से संताल परगना की 7.33 लाख महिलाओं को देंगे 732906000 रुपए की सौगात

JMMSY: झारखंड में कब तक चलेगी हेमंत सोरेन सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना? जानिए सबकुछ

Hemant Soren Gift: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, 21 से 50 वर्ष तक की महिलाओं को मिलेगी आर्थिक मदद

Jharkhand Trending Video

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola