ePaper

JMMSY: हेमंत सोरेन दुमका से संताल परगना की 7.33 लाख महिलाओं को देंगे 732906000 रुपए की सौगात

Updated at : 27 Aug 2024 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
JMMSY Maiya Samman Yojana Jharkhand Dumka

दुमका में झारखंड मंईयां सम्मान योजना कार्यक्रम के लिए बना विशाल पंडाल. फोटो : प्रभात खबर

JMMSY: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका से संताल परगना की 7.33 लाख महिलाओं के खाते में 73,29,06,000 रुपए ट्रांसफर करेंगे. ये है पूरा कार्यक्रम.

विज्ञापन

JMMSY|Hemant Soren in Dumka: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार (27 अगस्त) को उपराजधानी दुमका में रहेंगे. यहां से 7.33 लाख महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (JMMSY) के JMMSY: हेमंत सोरेन दुमका से संताल परगना की 7.33 लाख महिलाओं के खाते में भेजेंगे 73,29,06,000 रुपए ट्रांसफर करेंगे.

दिन में 12:30 बजे हेमंत सोरेन पहुंचेंगे दुमका

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का मंगलवार को दिन में करीब 12:30 बजे दुमका आने का कार्यक्रम है. वे यहां संताल परगना प्रमंडलस्तरीय कार्यक्रम में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत लाभुकों के बीच राशि का हस्तांतरण करेंगे. कार्यक्रम कमारदुधानी स्टेडियम के पास पांजनपहाड़ी गांव में होगा.

डीसी-एसपी ने कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का लिया जायजा

कार्यक्रम की बाबत दुमका जिले के उपायुक्त ए दोड्डे एवं पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार ने तैयारी का जायजा लिया. दोनों अधिकारियों ने कार्यक्रम के बाबत ड्यूटी में तैनात किये जाने वाले पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों को उनके दायित्व व जिम्मेदारी से अवगत कराया.

Also Read : JMMSY: हजारीबाग से हेमंत सोरेन ने 4 जिलों की महिलाओं के खाते में भेजे मंईयां सम्मान योजना के पैसे

Also Read : JMMSY: हेमंत सोरेन ने बटन दबाया और पलामू प्रमंडल की महिलाओं के खाते में पहुंचे 1000-1000 रुपए

दुमका में बनाया गया है विशाल पंडाल

कार्यक्रम के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है. इसमें हजारों कुर्सियां लगायी गयीं हैं. व्यवस्था ऐसी की गयी है, ताकि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बाद सभी लाभुकों को बिठाया जा सके.

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कार्यक्रम से पहले कार्यक्रम स्थल का जायजा लेते दुमका के डीसी और एसपी. फोटो : प्रभात खबर

वायुमार्ग से आयेंगे मुख्यमंत्री, शाम में लौट जायेंगे रांची

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी रांची से वायुमार्ग से दिन में 11:30 बजे प्रस्थान करेंगे. वह 12:30 बजे दुमका एयरपोर्ट पहुंचेंगे. एयरपोर्ट पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जायेगा. इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पांजनपहाड़ी पहुंचेंगे.

JMMSY के लाभुकों को स्वीकृति पत्र देंगे हेमंत सोरेन

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर वे लाभुकों को स्वीकृति पत्र प्रदान करेंगे और अगस्त माह की राशि का ऑनलाइन भुगतान करेंगे. कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दुमका राजभवन लौटेंगे और फिर 3:45 बजे वायुमार्ग से रांची प्रस्थान कर जायेंगे.

किस जिले की कितनी महिलाओं को आज मिलेंगे पैसे

क्रमजिलालाभुक की संख्याभेजी जाने वाली कुल राशि
1.दुमका15873415,87,34,000 रुपए
2. गोड्डा15828915,82,89,000 रुपए
3.जामताड़ा12554312,55,43,000 रुपए
4. साहिबगंज12007812,00,78,000 रुपए
5.देवघर501525,01,52,000 रुपए
6. पाकुड़12011012,01,10,000 रुपए

हेमंत सोरेन आज कहां हैं

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज दुमका जिले में रहेंगे. यहां से संताल परगना की महिलाओं के खाते में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 1000-1000 रुपए ट्रांसफर करेंगे.

संताल परगना की मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के खाते में कब पैसे ट्रांसफर होंगे

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 27 अगस्त को संताल परगना के 6 जिलों की महिलाओं के खाते में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (JMMSY) की राशि ट्रांसफर करेंगे.

मंईयां सम्मान योजना के तहत कितने रुपए मिलते हैं

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, जिसे संक्षेप में मंईयां सम्मान योजना भी कहते हैं, के तहत 21 साल से 50 साल तक की महिलाओं को 1,000 रुपए मिलते हैं.

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना क्या है

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना प्रदेश की हेमंत सोरेन नीत महागठबंधन सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना में झारखंड की 21 साल से 50 साल तक की पंजीकृत महिलाओं को 1,000-1,000 रुपए देने का प्रावधान है.

Also Read

JMMSY: झारखंड में कब तक चलेगी हेमंत सोरेन सरकार की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना? जानिए सबकुछ

Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन ने पाकुड़ से मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का किया शुभारंभ, 86000 के खाते में गए खटाखट रुपए

Maiya Samman yojna: मैया सम्मान योजना के आवेदन प्रक्रिया को लेकर कुछ जिलों में हुआ बदलाव

झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 45 लाख लोगों का निबंधन, आज से प्रमंडलवार राशि बांटेंगे CM हेमंत

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola