झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में 45 लाख लोगों का निबंधन, आज से प्रमंडलवार राशि बांटेंगे CM हेमंत

Updated:
विज्ञापन

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज से प्रमंडलवार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों को बांटेंगे. इस योजना के तहत 45 लाख लोगों को रजिस्ट्रेशन हो चुका है.

विज्ञापन

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जानकारी दी है कि झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 21 अगस्त तक 45 लाख बहनों का निबंधन हो चुका है. इनमें 42 लाख 85 हजार (94.6%) बहनों के आवेदन को प्रशासनिक स्वीकृति दी जा चुकी है. सीएम ने कहा कि 22 अगस्त से प्रमंडल वार झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की सम्मान राशि सभी बहनों के खातों में पहुंचनी शुरू हो जायेगी. सीएम ने कहा कि प्रमंडलवार कार्यक्रम में मैं आप बहनों से संवाद करूंगा एवं सभी बहनों के खातों में सम्मान राशि की पहली किस्त पहुंच जायेगी. उन्होंने कहा कि मात्र 18 दिनों में यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गौरव का विषय है.

आपके शहर में

विज्ञापन

सीएम कब-कब और कहां-कहां राशि वितरित करेंगे

तिथि-प्रमंडल
22 अगस्त – पलामू प्रमंडल – पलामू
23 अगस्त – उत्तरी छोटानागपुर – हजारीबाग
27 अगस्त – संताल परगना – दुमका
28 अगस्त – कोल्हान प्रमंडल – चाईबासा
30 अगस्त – दक्षिणी छोटानागपुर – रांची

किस जिले में कितने आवेदन की मंजूरी

जिला-कितने आवेदन मंजूर
बोकारो-271405
चतरा-153949
देवघर-220155
धनबाद-285987
दुमका-170261
पूर्वी सिंहभूम-246126
गढ़वा-207185
गिरिडीह-349190
गोड्डा-166564
हजारीबाग-240005
जामताड़ा-125734
खूंटी-74149
कोडरमा-101008
लातेहार-116303
लोहरदगा-76968
पाकुड़-109873
पलामू-271795
रामगढ़-111988
रांची-315944
साहिबगंज-144007
सरायकेला-खरसावां-143659
सिमडेगा-74806
पश्चिमी सिंहभूम-177210

Also Read: कोल्हान के 4 झामुमो विधायकों की CM हेमंत सोरेन के साथ हुई मीटिंग, बोले- झामुमो से बाहर जाने का सवाल ही नहीं

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola