औचक निरीक्षण करने पहुंचे डीइओ, बंद मिला कार्यालय, कई पदाधिकारियों के वेतन पर लगी रोक

प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय
Jharkhand News: खरसावां जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा आज सोमवार की सुबह प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. यहां उन्हें सुबह 10:45 बजे कार्यालय के बाहर ताला लटका मिला. लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीइओ ने पदाधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी है.
Jharkhand News | खरसावां, शचींद्र कुमार दाश: जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा आज सोमवार की सुबह प्रखंड शिक्षा प्रसार कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण करने पहुंचे डीइओ ने कार्यालय में घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता देखी. सुबह 10:45 बजे तक कार्यालय बंद था. कार्यालय के बाहर ताला लटका था और कोई भी पदाधिकारी या कर्मी भी वहां उपस्थित नहीं थे.
लापरवाही बर्दाश्त नहीं, होगी कठोर कार्रवाई – डीइओ
कर्मियों की यह लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए डीइओ कैलाश मिश्रा ने बीईईओ (प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी) सहित समस्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों के वेतन भुगतान पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि शासकीय कार्य प्रणाली में अनुशासन, समयपालन एवं उत्तरदायित्व की भावना अत्यंत आवश्यक है और किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कार्यालय संचालन की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करने और इस प्रकार की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कठोर कार्रवाई किए जाने की बात कही.
इसे भी पढ़ें
वज्रपात का येलो अलर्ट! अगले 3 घंटे में रांची समेत कई जिलों में होने वाली है भारी बारिश
Khunti News: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत, गांव में मची चीख-पुकार
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




