ePaper

झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू का निधन, सीएम हेमंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

Updated at : 07 May 2025 5:41 PM (IST)
विज्ञापन
hemant soren meets Jharkhand Freedom Fighter Kapoor Kumar Tudu Passes Away

कपूर कुमार टुडू के परिजनों के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.

Jharkhand Freedom Fighter Kapoor Kumar Tudu Passes Away: झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू उर्फ कपूर बागी का निधन हो गया है. अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे. मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए. कपूर कुमार टुडू रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे.

विज्ञापन

Jharkhand Freedom Fighter Kapoor Kumar Tudu Passes Away: झारखंड आंदोलनकारी कपूर कुमार टुडू उर्फ कपूर बागी का निधन हो गया है. अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले सरायकेला-खरसावां जिले के कपूर कुमार टुडू को श्रद्धांजलि देने के लिए खुद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल के चिलगू-चाकुलिया स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे. पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी. ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की और शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढाढ़स बंधाया. मुख्यमंत्री कपूर कुमार टुडू (कपूर बागी जी) की अंतिम यात्रा और अंत्येष्टि में भी शामिल हुए.

कपूर टुडू का झारखंड आंदोलन में था अहम योगदान

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, ‘कपूर टुडू का अलग झारखंड राज्य के आंदोलन में अहम योगदान था. सामाजिक सरोकार से भी उनका जीवन भर रहा नाता.’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर टुडू के रूप में उन्होंने अपना एक भाई, दोस्त और झारखंड आंदोलनकारी खो दिया. उनका निधन न सिर्फ उनकी पारिवारिक क्षति है, बल्कि इस राज्य ने एक ऐसे व्यक्तित्व को खो दिया है, जिन्होंने अलग राज्य के संघर्ष से लेकर अपने पूरे जीवन काल में सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर आम लोगों की तकलीफों को दूर करने का प्रयास करते रहे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सीएम हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे कपूर कुमार टुडू

मुख्यमंत्री ने कहा कि कपूर बागी का निधन अपूरणीय क्षति है. दिवंगत कपूर कुमार टुडू को अश्रुपूर्ण नमन. कपूर कुमार टुडू रिश्ते में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के फुफेरे भाई थे. मंगलवार 6 मई 2025 को उनका निधन हो गया था. उनके परिवार में मां सुखी टुडू, पत्नी सुकुरमनी टुडू, 2 पुत्र, एक पुत्री हैं. कपूर बागी अपनी सादगी और सरलता के लिए जाने जाते थे. सामाजिक सरोकार और आम लोगों के प्रति सेवा भाव उनकी पहचान थी.

इसे भी पढ़ें

राजस्थान से झारखंड आ रहा ईस्ट-वेस्ट ट्रफ, 4 दिन तक इन 6 जिलों में चलेगी उष्ण लहर

वक्फ संशोधन कानून देशहित में, देश का हर मुस्लिम मोदी के साथ, रांची में बोले मौलाना रशीदी

PHOTOS: भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला, रांची में जमकर हुई आतिशबाजी

झारखंड के 3 लाख कर्मचारियों-पेंशरों की होगी बल्ले-बल्ले, सीएम हेमंत सोरेन दे सकते हैं महंगाई भत्ता का तोहफा

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola