PHOTOS: भारत ने पाकिस्तान से लिया पहलगाम हमले का बदला, रांची में जमकर हुई आतिशबाजी

Updated:
विज्ञापन

रातू रोड में झंडा लहराते संजय जायसवाल व अन्य. फोटो : राज कौशिक

Ranchi Celebrates Operation Sindoor: भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का रांची में जोरदार जश्न मना. संजय जायसवाल ने अपने समर्थकों के साथ मिठाइयां बांटी, तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की. भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बहनों की सिंदूर का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लिया है. इस खुशी में संजय जायसवाल और उनके समर्थकों ने रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल के पास मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी गयी.

विज्ञापन

Ranchi Celebrates Operation Sindoor: भारत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले का पाकिस्तान से बदला ले लिया है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया. सेना के इस शौर्य का पूरा देश जश्न मना रहा है. झारखंड की राजधानी रांची में भी मां-बेटियों का सिंदूर छीनने वालों के खिलाफ चलाये गये ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता का जश्न मना.

आपके शहर में

विज्ञापन

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि बहनों की सिंदूर का जवाब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से लिया है. इस खुशी में संजय जायसवाल और उनके समर्थकों ने रातू रोड के गैलेक्सिया मॉल के पास मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी गयी.

तिरंगा लहराकर और भारत माता की जय के नारे लगाकर सेना के शौर्य का रांची में मना जश्न. फोटो : राज कौशिक

भाजपा समर्थकों ने यहां तिरंगा लहराया और जमकर आतिशबाजी की. संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं. कहा कि आतंकवादियों ने कायराना हरकत की थी. हमारी मां-बहनों की मांग का सिंदूर उजाड़ दिया. इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया था.

रातू रोड में जमकर हुई आतिशबाजी. फोटो : प्रभात खबर

उन्होंने कहा कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से उन बहनों को तो न्याय मिला ही है, जिन्होंने अपनों को खोया था. समूचे भारत के लोगों को भी इस बात का संतोष है कि भारत ने कायर आतंकवादियों को उसके घर में घुसकर सबक सिखाया है.

पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले की खुशी में रांची में मने जश्न की तस्वीरें. फोटो : राज कौशिक

संजय कुमार जायसवाल ने कहा कि हमारे देश के वीर सैनिक दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देना जानते हैं. प्रधानमंत्री जो कहते हैं, वह करते हैं. रातू रोड पर मने इस जश्न में ललित नारायण ओझा, शुभम कुमार जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, सुजीत वर्मा, ललन सिंह, राजू शर्मा, कुंदन कुमार, सुरेंद्र चौधरी, दिनेश कुमार और रिंकू कुमार सहित भारी संख्या में आम लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें

कौन है चूल्हा-चौका करने वाली अपर्णा देवी, जिसके खाते से 6 माह में हुआ 2.5 करोड़ का लेन-देन, जानें पूरा मामला

Good News: झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की खरीद-बिक्री से रोक हटी

वीडियो कॉल पर बहन से बोला- मेरे बेटे-बेटी मुझे बुला रहे हैं और जेल में लगा ली फांसी, ताजा हुई ट्रिपल मर्डर की यादें

Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर झारखंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola