Operation Sindoor: पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर सेना के हमले पर झारखंड ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

ऑपरेशन सिंदूर पर झारखंड के नेताओं की प्रतिक्रिया.
Operation Sindoor: पहलगाम पर हए आतंकवादी हमले का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को नेस्त-नाबूद कर दिया. पूरे देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है. लोग नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय सेना की तारीफ कर रहे हैं. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी प्रतिक्रिया दी है.
Operation Sindoor: पहलगाम पर हए आतंकवादी हमले का भारतीय सेना ने बदला ले लिया है. भारतीय सेना ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को नेस्त-नाबूद कर दिया. पूरे देश में इसका जश्न मनाया जा रहा है. लोग नरेंद्र मोदी सरकार और भारतीय सेना की तारीफ कर रहे हैं. झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत तमाम बड़े नेताओं ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर इसकी प्रतिक्रिया दी है.
ऑपरेशन सिंदूर पर संतोष गंगवार ने इस तरह दी प्रतिक्रिया
देर रात हुए भारतीय सेना के ऑपरेशन के बाद रात को 3:33 बजे सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर अपनी प्रतिक्रिया दी. राज्यपाल के ‘एक्स’ हैंडल से लिखा गया – भारत माता की जय! जय हिंद!
भारत माता की जय!
— Governor of Jharkhand (@jhar_governor) May 6, 2025
जय हिंद !#oprationsindoor pic.twitter.com/Cq6ogI8471
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बोले- जय हिंद…
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एक वाक्य में अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘जय हिंद…’
जय हिन्द… pic.twitter.com/4Q9kgSxfst
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 7, 2025
संजय सेठ बोले- जय हिंद! जय हिंद की सेना!!
रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है, ‘यह नया भारत है, जहां आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही होता है. पहलगाम में हमारी बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ने, भारत की तरफ आंख उठाने का दुस्साहस करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला, न्याय हुआ. जय हिंद! जय हिंद की सेना!! भारत माता की जय!!’
यह नया भारत है। जहां आप जैसा चाहते हैं, वैसा ही होता है। पहलगाम में हमारी बहन बेटियों का सिंदूर उजाड़ने, भारत की तरफ आंख उठाने का दुस्साहस करने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला, न्याय हुआ।
— Sanjay Seth (@SethSanjayMP) May 6, 2025
जय हिंद!
जय हिंद की सेना!!
भारत माता की जय!!#OperationSindoor
भारतीय सेना अपने चिर-परिचित अंदाज में अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय दिया- बाबूलाल मरांडी
झारखंड प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष और झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस्लामिक आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई प्रारंभ कर दी है. उन्होंने लिखा है कि भारतीय सेना अपने चिर-परिचित अंदाज में अद्भुत शौर्य और पराक्रम का परिचय देते हुए दुश्मन के घर में घुसकर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया है. हमारे देश की ओर आंख उठाकर भी देखने वाले आतंकवादियों और उसके रहनुमाओं का सिर कुचल दिया जायेगा. भारत माता की जय!

डॉ निशिकांत दुबे ने पाकिस्तान को दिया ये संदेश
गोड्डा के सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने कहा है कि पाकिस्तानी का झूठ, 2 मिनट में पतलून गीली. यह 56 इंच के शेर मोदी जी के नेतृत्व का देश है. घुसकर मारेंगे, बोलकर मारेंगे, हमारी सेना का बाल भी बांका नहीं होगा. हिंदुस्तान में बैठे घुसपैठिये सोशल मीडिया, यूट्यूब वाले भी सोच समझकर भ्रम फैलाएं, नहीं तो?
पाकिस्तानी का झूठ,दो मिनट में पतलून गीली ।यह 56 इंच के शेर मोदी जी के नेतृत्व का देश है,घुसकर मारेंगे,बोलकर मारेंगे,हमारी सेना का बाल भी बाँका नहीं होगा ।हिंदुस्तान में बैठे घुसपैठिए सोशल मीडिया,यूट्यूब वाले भी सोच समझकर भ्रम फैलाएं,नहीं तो ? pic.twitter.com/T5kAz3MWXX
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 7, 2025
कांग्रेस के दबाव में मोदीजी ने सेना को दी खुली छूट- इरफान
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने आज 2 पोस्ट किये. एक पोस्ट में लिखा, ‘जय हिन्द… कांग्रेस के दबाव में पाकिस्तान के विरुद्ध हुआ ऑपरेशन सिंदूर. हमारे देश के जांबाज सैनिकों ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम दिया है. भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तड़के हमारी सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए जिम्मेदार 9 ठिकानों को निशाना बनाया. यह कार्रवाई हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में की गयी, जिसमें 26 निर्दोष लोगों की जान चली गयी थी. रक्षा मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस ऑपरेशन में किसी भी पाकिस्तानी सैन्य सुविधा को निशाना नहीं बनाया गया. इसका उद्देश्य केवल उन आतंकी ठिकानों को नष्ट करना था, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की साजिश रची जा रही थी. पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए कांग्रेस केंद्र सरकार पर बार-बार दबाव बना रही थी. लाचार होकर मोदी जी ने सेना को खुली छूट दी और हमारे जांबाज सैनिकों ने पाकिस्तान को नेस्तनाबूद करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर जैसा कदम उठाया.
जय हिन्द..
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 7, 2025
कांग्रेस के दबाव में पाकिस्तान के विरुद्ध हुआ ऑपरेशन सिंदूर।
हमारे देश के जाबांज सैनिकों ने एक ऐतिहासिक और साहसिक कदम उठाते हुए "ऑपरेशन सिंदूर" को अंजाम दिया है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अनुसार, बुधवार तड़के हमारी सेना ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले… pic.twitter.com/KAlieo8YV7
डॉ इरफान अंसारी ने एक और ट्वीट किया
डॉ इरफान अंसारी ने एक और ट्वीट किया. एयरफोर्स के वीडियो के साथ इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- हमें भारतीय सेना पर गर्व है. जय हिंद की सेना!
हमे भारतीय सेना पर गर्व है।
— Dr. Irfan Ansari (@IrfanAnsariMLA) May 7, 2025
जय हिंद की सेना 🇮🇳🇮🇳#OperationSindoor pic.twitter.com/hbruKVD3I0
इसे भी पढ़ें
Good News: झारखंड में गैर मजरुआ खास जमीन की खरीद-बिक्री से रोक हटी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




