झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कल्पना संग पहुंचे ननिहाल, अन्नप्राशन में हुए शामिल

ननिहाल पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर शाम सपरिवार ननिहाल पहुंचे. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के कांगलाडीह में वे अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल हुए. आदिवासी रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया गया. इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे.
चांडिल, हिमांशु गोप-झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रविवार की देर शाम ननिहाल पहुंचे. सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड के कांगलाडीह में सीएम हेमंत सोरेन से पहले उनकी विधायक पत्नी कल्पना सोरेन और मां रूपी सोरेन पहुंचीं. सीएम का परिवार अन्नप्राशन में शामिल हुआ.
आदिवासी रीति-रिवाज से हुआ स्वागत
सीएम हेमंत सोरेन अपने परिवार के साथ ननिहाल (मामा घर) में अपने मामा के बेटे के पुत्र के अन्नप्राशन में शामिल हुए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रात आठ बजे वह मामा के घर पहुंचे. ननिहाल पहुंचने पर आदिवासी रीति-रिवाज से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीण बच्चों के साथ फोटो भी खींचवायी.
ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड के एक दर्जी की बदली किस्मत, महज 49 रुपए से रातोंरात बन गया करोड़पति
सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम
इसके पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन चांडिल डैम में विधायक और कार्यकर्ताओं से मिले. सीएम के आगमन पर उनके मामा का घर कंगलाटांड़ पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था.
ये भी पढ़ें: झारखंड: रेल की पटरी पर फोटो खींचवाना पड़ा महंगा, 5 साल के बच्चे समेत 2 की मौत
ये भी पढ़ें: Dream 11 : झारखंड में ड्राइवर, टेलर और कुक रातोंरात बन चुके हैं करोड़पति, 49 रुपए से दर्जी ने जीते सर्वाधिक 3 करोड़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




