Seraikela Kharsawan News : सादा जीवन व उच्च विचार के प्रतीक थे गुलाब बाबू

Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : सादा जीवन व उच्च विचार के प्रतीक थे गुलाब बाबू

कुचाई. पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा की पुण्यतिथि मनी, लोगों ने दी श्रद्धांजलि, मीरा मुंडा ने कहा

विज्ञापन

खरसावां. खरसावां के पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा (बानरा) की पहली पुण्यतिथि उनके पैतृक गांव कुचाई प्रखंड के तिलोपदा में श्रद्धा के साथ मनायी गयी. कार्यक्रम में भाजपा नेत्री मीरा मुंडा ने कहा कि गुलाब बाबू का संपूर्ण जीवन जनता की सेवा में समर्पित रहा. वे सादा जीवन और उच्च विचार के प्रतीक थे. अविभाजित बिहार के दौर में उन्होंने अलग झारखंड राज्य आंदोलन की मशाल जलाए रखी और तत्कालीन बिहार विधानसभा में झारखंड अलग राज्य की मांग को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि गुलाब बाबू हमेशा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे. इस दौरान मीरा मुंडा ने तिलोपदा गांव में गुलाब बाबू की प्रतिमा स्थापित करने की घोषणा भी की.

सादगीपूर्ण जीवन और विचार सभी के लिए अनुकरणीय :

जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने कहा कि खरसावां विधानसभा क्षेत्र के विकास में गुलाब बाबू के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उनका सादगीपूर्ण जीवन और विचार सभी के लिए अनुकरणीय हैं. उनकी कमी हमेशा खलती रहेगी. दिवंगत गुलाब सिंह मुंडा के बड़े पुत्र, आइबी में डिप्टी डायरेक्टर पद पर पदस्थापित संतोष बानरा ने कहा कि बाबा ने हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. उनके बताये रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है. श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में विजय महतो, रामानाथ महतो, संतोष बानरा, संजय बानरा, संयोग बानरा, बुस्टर बानरा, संदीप सोय, प्रदीप सिंहदेव, मंगल सिंह मुंडा, दुलाल स्वांसी, कृष्णा सोय, अमित केशरी, विश्वजीत प्रधान सहित कई लोग शामिल थे.

देवराज एफसी बना विजेता 25 हजार रुपये नकद मिले

पूर्व विधायक गुलाब सिंह मुंडा की स्मृति में कुचाई प्रखंड के तिलोपदा गांव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. फाइनल मुकाबले में देवराज एफसी ने शंकर एफसी को हराकर खिताब अपने नाम किया. भाजपा नेत्री मीरा मुंडा और जिप अध्यक्ष सोनाराम बोदरा ने विजेता टीम को 25 हजार रुपये, उपविजेता को 15 हजार, जबकि तृतीय व चतुर्थ लाल-अमर एफसी व ट्रिपल-8 क्लब को 10-10 हजार रुपये की नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. पांचवें से आठवें स्थान तक रहने वाली गणेश ब्रदर्स, बिरसा क्लब बारुडीह, खुशी एफसी और जोहार एफसी को 6-6 हजार रुपये मिले. वहीं, बेस्ट गोलकीपर कृष्णा गोप, मैन ऑफ द मैच समीर गोप व मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मुन्नु को मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Pathak

लेखक के बारे में

By Atul Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola