Saraikela News : 38वें राष्ट्रीय खेल में जलवा दिखायेंगे जिले के चार तीरंदाज

Updated at : 31 Jan 2025 12:17 AM (IST)
विज्ञापन
Saraikela News : 38वें राष्ट्रीय खेल में जलवा दिखायेंगे जिले के चार तीरंदाज

सरायकेला-खरसावां. तीरंदाजों को पदक की आस, जमकर बहाया है पसीना

विज्ञापन

खरसावां.उत्तराखंड में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेल में सरायकेला-खरसावां जिला से चार तीरंदाज हिस्सा लेंगे. इसमें पद्मश्री दीपिका कुमारी, गुरु चरण बेसरा, सुमन गोप व माधव बिरुवा झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर चारों तीरंदाजों ने जमकर अभ्यास किया है. तीरंदाजी प्रतियोगिता की शुरुआत 31 जनवरी से होगी. इसके लिए तीरंदाज देहरादून पहुंच गये हैं.

राष्ट्रीय खेल में पहली बार भाग ले रहे इंडियन राउंड के तीरंदाज सुमन गोप व माधव बिरुवा

राष्ट्रीय खेल के तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीरंदाज सुमन गोप व माधव बिरुवा इंडियन राउंड में निशाना साधेंगे. दोनों तीरंदाज पहली बार राष्ट्रीय खेल में भाग ले रहे हैं. खरसावां के मांदरुसाही गांव की सुमन गोप खरसावां के दामादिरी मैदान में अभ्यास करती है. सरायकेला-खरसारां जिला तीरंदाजी संघ के कोच शिव कुमार कुंभकार के देख रेख में तीरंदाजी का प्रशिक्षण लेती है. वही माधव बिरुवा दुगनी स्थित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र का तीरंदाज है.

रिकर्व राउंड में निशाना साधेंगे दीपिका कुमारी व गुरुचरण बेसरा

तीरंदाज पद्मश्री दीपिका कुमारी व गुरुचरण बेसरा झारखंड के लिए रिकर्व राउंड में निशाना साधेंगे. दोनों अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज पूर्व में राष्ट्रीय खेलों में भाग ले चुके हैं. पूरे देश की निगाह पद्मश्री तीरंदाज दीपिका कुमारी के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी. तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी का पहला पाठ खरसावां के दामादिरी मैदान से ही पढ़ा है. जबकि गुरु चरण बेसरा कांड्रा के पिंड्राबेडा के रहने वाले हैं.भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा, जिला तीरंदाजी संघ की अध्यक्षा मीरा मुंडा, सचिव सुमंत मोहंती, उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय ने तीरंदाजों को शुभकामना दी है.

…कोट…

पहली बार राष्ट्रीय खेल में झारखंड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. कोच शिव कुमार कुंभकार की देखरेख में राष्ट्रीय खेल को लेकर लंबे समय से अभ्यास कर रहे हैं. उम्मीद है कि सफलता मिलेगी.

– सुमन गोप, इंडियन राउंड के तीरंदाज–

पूर्व के राष्ट्रीय खेलों में सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजों ने गोल्ड मेडल समेत कई मेडल जीता है. इस बार हम भी स्वर्ण पदक जीत कर जिला का नाम रौशन करेंगे. इसे लेकर कड़ी मेहनत कर रहे हैं.- माधव बिरुवा, इंडियन राउंड की तीरंदाज

–इस बार के राष्ट्रीय खेल में हम निश्चित रूप से पदक जीतेंगे. इसके लिए हमने मैदान में काफी पसीना बहाया है. निरंतर अभ्यास किया है.

– गुरु चरण बेसरा, रिकर्व राउंड की तीरंदाज–

हमें पूरा विश्वास है कि सरायकेला-खरसावां जिला के तीरंदाजी में पदक अवश्य जीतेंगे. आज सरायकेला-खरसावां का प्रशिक्षण केंद्र तीरंदाजो के लिए नर्सरी का काम कर रहा है. यहां से निकलकर तीरंदाज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बन चुके हैं .- अर्जुन मुंडा, पूर्व सीएम सह भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष

——————————————

राष्ट्रीय खेल. सुमंत मोहंती बने तीरंदाजी इंक्युपमेंट इंचार्ज

खरसावां. उत्तराखंड में चल रही 38वें राष्ट्रीय खेलों में खरसावां के सुमंत चंद्र मोहंती को पूरे तीरंदाजी प्रतियोगिता के दौरान तीरंदाजी इक्यूपमेंट इंचार्ज बनाया गया है. इस प्रतियोगिता के लिये सुमंत चंद्र मोहंती उत्तराखंड के देहरादून पहुंच गये है. मालूम हो कि सुमंत चंद्र मोहंती भारतीय तीरंदाजी संघ के संयुक्त सचिव होने के साथ साथ सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ के सचिव भी हैं. सुमंत मोहंती विगत 21 वर्षों से तीरंदाज संघ से जुड़े हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola