कुचाई में हत्या के आरोप में बाप-बेटा गिरफ्तार

कुचाई में आपसी विवाद में 18 फरवरी की रात दो पक्षों में मारपीट हो गयी थी, जिसमें चाकूबाजी में युवक की मौत हो गयी थी.
कुचाई. कुचाई पुलिस ने जिलिंगदा गांव के युवक की हत्या के आरोप में बाप-बेटा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि विगत 18 फरवरी को कुचाई के जिलिंगदा गांव में मामूली विवाद को लेकर बाबूलाल उरांव का उसके चचेरा भाई बाया उरांव के परिवार के साथ मारपीट हुई थी. इस दौरान मारपीट व चाकूबाजी में बाया उरांव के पुत्र शिवनाथ उरांव की मौत हो गयी थी. जबकि बायां उरांव घायल हो गया था. दूसरी ओर, बाबूलाल उरांव (60) व उसके पुत्र मोहन उरांव (34) को भी हल्की चोट आयी थी. कुचाई सीएचसी में बाबूलाल उरांव तथा उसके पुत्र मोहन उरांव का इलाज चल रहा था. इसी दौरान दोनों के ठीक होते ही कुचाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. कुचाई थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा ने बताया कि शिवनाथ उरांव की हत्या के आरोप में बाबूलाल उरांव व उसके पुत्र मोहन उरांव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




