Seraikela Kharsawan News : नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन

नीमडीह थाना क्षेत्र के तेतलो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया.

विज्ञापन

चांडिल.

नीमडीह थाना क्षेत्र के तेतलो गांव में पुलिस ने छापेमारी कर नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया. कार्रवाई के दौरान टेंपो में लोड भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपियों में निरंजन गोराई (भादूडीह, चांडिल) और प्रकाश कुमार गुप्ता (हलुदबनी, जमशेदपुर) शामिल हैं.एसडीपीओ अरविंद कुमार बिन्हा ने बुधवार को नीमडीह थाना परिसर में प्रेसवार्ता में बताया कि आगामी दुर्गापूजा त्योहार को लेकर तस्करों द्वारा नकली शराब की सप्लाई की जा रही थी. गुप्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कार्रवाई की गयी. छापेमारी के दौरान अशोक गोप के घर के बाहर खड़े एक मैक्सिमो टेंपो से बड़ी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. वहीं, घर के भीतर से स्प्रिट, स्टीकर, ढक्कन, लेबल और झारखंड सरकार का फर्जी क्यूआर कोड लगा हुआ स्टिकर भी बरामद किया गया.

चांडिल व नीमडीह क्षेत्र में सप्लाई की जा रही थी शराब

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि यह नकली शराब मिनी फैक्ट्री त्योहार के समय मांग को देखते हुए चलायी जा रही थी. तैयार शराब को नीमडीह और चांडिल थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में टेंपो से सप्लाई किया जा रहा था.

बरामद सामग्री

मेक डॉवेल्स नंबर वन लग्जरी (375एमएल) : 112 बोतलमेक डॉवेल्स नंबर वन लग्जरी (180एमएल) : 125 बोतल आइकॉनिक व्हाइट (375एमएल) : 61 बोतल आइकॉनिक व्हाइट (180एमएल) : 160 बोतल स्टिकर: किंग गोल्ड, ड्रीम गर्ल, रॉयल चैलेंज, मेक डॉवेल्स आदि अन्य: ढक्कन (100 पीस), क्यूआर कोड वाले नकली टैक्स स्टीकर, स्प्रिट, ड्रम, गैलन, छानने का कपड़ा, प्लास्टिक बाल्टी आदि.

मामला दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और जांच में जुटी है. अभियान में थाना प्रभारी संतान कुमार तिवारी, केशनाथ प्रसाद, दशरथ हेंब्रम, पंकज शुक्ला, टुना प्रसाद सिंह, बलराम महतो, आशीष पोद्दार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AKASH

लेखक के बारे में

By AKASH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola