Saraikela Kharsawan News : बालू लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

Updated:
विज्ञापन
Saraikela Kharsawan News :  बालू लदे ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाड़ुआ में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

अड़की प्रखंड के मारांगपीढ़ी गांव निवासी था मृतक, पुलिस ने शुरू की जांच

चांडिल: ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाड़ुआ में मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे बालू लदे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. मृतक की पहचान अड़की थाना क्षेत्र के मारांगपीढ़ी गांव निवासी 19 वर्षीय आसीन स्वांसी के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को मिलन चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया. हालांकि, इलाज के दौरान ही उसकी मृत्यु हो गयी.

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर में बालू लदा हुआ था और जैसे ही वह झाड़ुआ के समीप पहुंचा, अनियंत्रित होकर पलट गया. सूचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घायल चालक को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया है. थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि बालू कहां से लाया जा रहा था और इसका परिवहन वैध था या नहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanam Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Sanam Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola