Seraikela Kharsawan News : प्रमाण पत्र के अभाव में विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित न होने दें : उपायुक्त

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : प्रमाण पत्र के अभाव में विद्यार्थियों को परीक्षा से वंचित न होने दें : उपायुक्त

डीसी ने राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग के साथ की बैठक

विज्ञापन

सरायकेला.

समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण, निबंधन, भूमि सुधार, म्यूटेशन, सीमांकन व अन्य राजस्व संबंधी कार्यों की समीक्षा हुई. बैठक में डीसी ने सभी विभागों को लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धि हासिल करने, राजस्व संग्रह में तेजी लाने व लंबित मामलों का निष्पादन करने के निर्देश दिये. डीसी ने राजस्व संग्रहण को लेकर सभी कार्यों में नियमित समीक्षा, सतत निगरानी, पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात कही. शुल्क व लगान से संबंधित डिफॉल्टर मामलों की पहचान कर कार्रवाई करने के निर्देश दिये. अवैध खनन, अवैध परिवहन, अवैध शराब निर्माण व बिक्री, विद्युत चोरी, अनधिकृत कनेक्शन व बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन के विरुद्ध नियमित जांच करने व छापेमारी अभियान चलाने के निर्देश दिये.

ऑनलाइन म्यूटेशन सीमांकन मामलों का करें निष्पादन

डीसी ने राजस्व व अंचल कार्यालयों की समीक्षा करते हुए ऑनलाइन म्यूटेशन, सीमांकन, परिशोधन व लगान से संबंधित सभी लंबित मामलों का नियमानुसार व समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. सभी सीओ को प्रमाणपत्र (आय, जाति, आवासीय आदि) से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता बरतने के निर्देश निर्देश दिये, ताकि कोई भी विद्यार्थी परीक्षा से वंचित नही हों. साथ ही लाभुक सरकारी लाभ से प्रमाण पत्र के अभाव में वंचित न हो. उपायुक्त ने प्रमुख चौक-चौराह में अलाव की व्यवस्था करने, सड़क योजनाओं में लंबित मुआवजा राशि वितरण करने के निर्देश दिये. मौके पर एडीसी जयवर्धन कुमार, अपर नगर आयुक्त आदित्यपुर रवि प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सरायकेला सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola