Seraikela Kharsawan News : गणित और विज्ञान को सरल बनाकर छात्राओं की सोच को डीसी ने परखा

Published by : ATUL PATHAK Updated At : 09 Jul 2025 10:27 PM

विज्ञापन

उपायुक्त ने केजीबीवी चांडिल व गम्हरिया का औचक निरीक्षण किया

विज्ञापन

सरायकेला. डीसी नितिश कुमार सिंह ने चांडिल व गम्हरिया प्रखंड में संचालित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में उन्होंने विद्यालय परिसर में संचालित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक गतिविधियों जैसे आइसीटी प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला, स्मार्ट कक्षाएं व पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों के बारे में जानकारी ली. बैठक में डीसी ने विभिन्न कक्षाओं में अध्ययनरत छात्राओं से शैक्षणिक संवाद स्थापित किया. गणित, विज्ञान एवं मानविकी विषयों पर संक्षिप्त शिक्षण सत्र का संचालन करते हुए छात्राओं की विषयगत समझ का मूल्यांकन किया. उन्होंने छात्राओं को जटिल विषयों को सरलता से समझने के लिए व्यावहारिक सुझाव दिये. विषयों की व्यावहारिक उपयोगिता एवं संभावित करियर विकल्पों के बारे में भी बताया.

करियर संबंधित पुस्तकों की सूची तैयार कर पुस्तकालय में उपलब्ध करायें :

डीसी ने कहा कि पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक, करियर उन्मुख पुस्तकें उपलब्ध कराने को कहा, ताकि छात्राओं को करियर निर्माण में सहायक सिद्ध हो सके. निरीक्षण के बाद डीसी ने स्कूल संचालन में गुणात्मक सुधार, शिक्षण वातावरण की सुदृढ़ता तथा उपलब्ध संसाधनों के प्रभावी एवं उद्देश्यपरक उपयोग के माध्यम से छात्राओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में ठोस पहल सुनिश्चित की जाये. उन्होंने विद्यालय परिसर की नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, सभी कक्षाओं में स्वच्छता प्रबंधन के लिए आवश्यक उपकरण/सामग्रियों की छात्राओं तक सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित करने व शिक्षा के साथ खेलकूद एवं अन्य रचनात्मक प्रतियोगिताओं का नियमित आयोजन कर छात्राओं के मानसिक एवं शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिये जाने का भी निर्देश दिया. मौकेपर जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा, सांत्वना जेना, बीडीओ गम्हरिया अभय कुमार द्विवेदी सहित कई उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL PATHAK

लेखक के बारे में

By ATUL PATHAK

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola