Seraikela Kharsawan News : लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करें : उपायुक्त
Published by : ATUL PATHAK Updated At : 29 May 2025 11:27 PM
लंबित योजनाओं को समय पर पूरा करें : उपायुक्त
सरायकेला. जिला समाहरणालय सभागार में गुरुवार को उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना व राज्य सरकार से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूरा करने का निर्देश दिया. कहा कि जिन योजनाओं में कार्य प्रारंभ नहीं हो रहा है या लाभुक इच्छा जाहिर नहीं कर रहे हैं, उन्हें ग्राम सभा के माध्यम से क्लोज करायें. प्रखंड विकास पदाधिकारियों से कहा कि एक्टिव किसानों की सूची तैयार करें. उनके यूनिक कार्य व नयी तकनीक के बेहतर प्रयोग का उदाहरण अन्य किसानों के बीच प्रस्तुत करें. बैठक में उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, डीआरडीए निदेशक डॉ अजय तिर्की व सभी बीडीओ उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










