झारखंड की 21 से 50 साल की बहन-बेटियों को प्रतिमाह 1000 रुपये, हूल दिवस पर चंपाई सोरेन का ऐलान

सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर में कार्यक्रम को संबोधित करते मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन. फोटो : प्रभात खबर
Champai Soren Gift: झारखंड के मुख्यमंत्री ने सूबे की 45 लाख महिलाओं को स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत प्रति माह 1000 रुपए देने की घोषणा की है.
Champai Soren Gift: सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के कुमडीह एवं राजनगर में अखिल आखड़ा कुमडीह व टीएसीएस गामदेसाई की ओर से हूल दिवस का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल हुए.
45 लाख बहन-बेटियों के लिए स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना
मौके पर उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार विकास को लेकर गंभीर है. 21 से 50 साल की बहन- बेटियों को स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये दिये जायेंगे. आठ लाख से कम वार्षिक आय वाले लगभग 45 लाख महिलाओं को योजना का लाभ दिया जायेगा. इसके लिए अगले माह से शिविर लगाया जायेगा. यहां महिलाएं आवेदन करें.
हमें शहीदों के सपनों को साकार करना है, राज्य को संवारना है
मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा कि वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव, फुलो-झानो ने 1855 में अंग्रेजों के विरुद्ध लड़ाई लड़ी थी. इस लड़ाई के बाद संताल परगना बना और एसपीटी एक्ट लागू हुआ. आज देश भर में हूल दिवस मनाया जा रहा है. हमें शहीदों के सपनों को साकार करना है. झारखंड की सत्ता हमारे हाथों में है, हमें अपने राज्य को सजाना और संवारना है.

झारखंड सरकार लिख रही है विकास की नई गाथा
सीएम ने कहा कि झारखंड सरकार विकास की नयी गाथा लिख रही है. राज्य में बेहतर शिक्षा के लिए जनजातीय भाषा की पढ़ाई शुरू की जायेगी. इसके लिए शिक्षकों की बहाली की जायेगी. आयुष्मान से वंचित मरीजों के लिए अबुआ स्वास्थ्य योजना के तहत 15 लाख रुपये तक इलाज की सुविधा दी जायेगी. बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत रुपयों की कमी नहीं होने दी जायेगी.
लोगों से सीएम की अपील- नशे से दूर रहें, समाज हो रहा खोखला
चंपाई सोरेन ने कहा कि हम राज्य को बेहतर बनायेंगे. सभी लोग नशे से दूर रहें. नशा हमारे समाज को खोखला कर रहा है. इसलिए हमलोग मिलजुल कर नशामुक्त समाज का निर्माण करेंगे. कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, मुख्यमंत्री के पुत्र बबलू सोरेन, टाटा स्टील फाउंडेशन के मैनेजर शिव शंकर कांडेयोंग, आरसी टुडू, बीरेन तियु, लालू मुर्मू, विष्णु मुर्मू, सागेन टुडू, त्रिविक्रम सिंहदेव, कारमु पान आदि उपस्थित थे.

राजनगर चौक पर सिदो-कान्हू की प्रतिमा का किया अनावरण
मुख्यमंत्री ने राजनगर चौक पर वीर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण किया. इस अवसर पर भारी बारिश के बावजूद टीएसीएस गामदेसाई की ओर से मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन को जोरदार स्वागत किया गया.
Also Read
Jharkhand News: हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के गांव में लगे हेमंत सोरेन जिंदाबाद के नारे
Hul Diwas: हूल कोई विद्रोह नहीं, अंग्रेजों, जमींदारों और महाजनों के खिलाफ युद्ध था
Hool Diwas: साहिबगंज में भाजपा को मशाल जुलूस निकालने से रोका, 15 मिनट तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
झारखंड में समय से पहले चुनाव कराना चाहता है केंद्र, पंचकठिया में बोले हेमंत सोरेन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




