Seraikela Kharsawan News : राजबांध के समीप ट्रक से टकरायी बाइक, 3 युवक गंभीर

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : राजबांध के समीप ट्रक से टकरायी बाइक, 3 युवक गंभीर

सरायकेला-कांड्रा मुख्य मार्ग पर हुई दुर्घटना

विज्ञापन

सरायकेला.

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर राजबांध के समीप रविवार को एक ट्रक के पीछे से बाइक टकरा गयी. हादसे में चाईबासा के नामझारी निवासी ऋतिक कुमार (18), राजनगर के चंदनखीरी निवासी मनोज कुमार (25) और सरायकेला के कुदरसाई निवासी आकाश कुमार (20) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने मनोज कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम चाईबासा रेफर कर दिया व शेष दोनों का इलाज सदर अस्पताल में ही जारी है. घटना की जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर कांकड़ा मेला देखने जा रहे थे. इसी दौरान राजबांध के पास आगे चल रहे ट्रक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी. मनोज के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं, जबकि ऋतिक और आकाश को काफी चोट लगी है.

चौका : नरसिंह इस्पात कंपनी गेट के पास बाइक से गिरकर अधेड़ घायल

चौका-कांड्रा सड़क मार्ग स्थित खूंटी नरसिंह इस्पात कंपनी के गेट के समीप रविवार शाम बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान तमाड़ के हुरुनडीह निवासी विष्णु सरदार (48) के रूप में हुई. जानकारी के अनुसार, विष्णु का घाटदुलमी गांव में ससुराल है, जहां वह रहकर काम करता है. रविवार को वह बाइक से घाटदुलमी जा रहा था, तभी कंपनी गेट के समीप अनियंत्रित होकर गिर पड़ा. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग पहुंचे और चौका थाना को सूचित किया. पुलिस ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाई और घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola