Seraikela Kharsawan News : जागरूक होकर योजनाओं का लाभ उठाएं: बीडीओ
Edited by AKASH
Updated:
विज्ञापन
खरसावां: हरिभंजा व रिडींग पंचायत में ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविर आयोजित
विज्ञापन
खरसावां.
खरसावां प्रखंड की हरिभंजा व रिडींग पंचायत में ‘आपकी योजना-आपकी सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ के तहत शिविर का आयोजन किया गया. बीडीओ प्रधान माझी ने लोगों को झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम-2011 अंतर्गत सूचीबद्ध सेवाओं का लाभ प्रदान करते हुए सामाजिक सुरक्षा संबंधित योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने लोक कल्याणकारी योजनाओं समेत विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े आवेदन भी प्राप्त किए. शिविर में जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड आदि के आवेदन पर प्राथमिकता देने के साथ-साथ ऑन-द-स्पॉट समस्याओं का समाधान किया गया. समाज कल्याण विभाग ने गोदभराई व अन्नप्रासन के लाभ तथा क्रेडिट लिंकेज के तहत स्वीकृति पत्र व डेमो चेक वितरित किए. शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गयी. यहां सरकारी योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया गया. इस दौरान हरिभंजा मुखिया सिद्धेश्वर जोंको, उप मुखिया वेद प्रकाश सिंहदेव, रिडींग मुखिया नागेश्वरी हेंब्रम समेत विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










