सरायकेला खरसावां में धूलोट और महाप्रसाद के साथ संपन्न हुआ अखंड हरि नाम यज्ञ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
Published by : Priya Gupta Updated At : 19 Apr 2026 1:41 PM
सरायकेला खरसावां में भक्तिमय आयोजन का समापन
Saraikela Kharsawan News: सरायकेला खरसावां जिला के राजनगर प्रखंड अंतर्गत डुमरडीहा सुपलडीह में आयोजित अखंड हरि नाम यज्ञ का समापन धूलोट और महाप्रसाद वितरण के साथ भक्तिमय माहौल में हुआ. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.
राजनगर से सुरेन्द्र मार्डी
Saraikela Kharsawan News: झारखंड के सरायकेला खरसावां जिला अंतर्गत राजनगर प्रखंड क्षेत्र के डुमरडीहा सुपलडीह में श्री श्री हरि नाम संकीर्तन समिति के तत्वावधान में आयोजित अष्टम प्रहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ रविवार को धूलोट और महाप्रसाद वितरण के साथ भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ.
समापन पर भोग अर्पण, हरिनाम संकीर्तन और शोभायात्रा से भक्तिमय माहौल
समापन अवसर पर राधा-कृष्ण को भोग अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. कार्यक्रम के अंतिम चरण में पूरे गांव हरि नाम संकीर्तन करते हुए शोभायात्रा निकाली, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिरस में डूब गया. कार्यक्रम में विभिन्न कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति दी, जिनमें नेपाली बारीक टांगरानी, राम लखन राउत (कोलाबाड़िया), भंदु महतो (पांड्रा), सनातन कैर्वत (चोपड़ा विक्रमपुर), अर्जुन मास्टर (केंदुमुंडी महिला संप्रदाय) तथा पुणे चंद्र साहू एवं छुटू महतो (डुमरडीहा सुपलडीह) प्रमुख रहे.
आयोजन को सफल बनाने में कई ग्रामीणों का सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में छुटु राम महतो, पूर्ण चंद्र साहू, बलराम कैर्वत, अजीत कुमार महतो, सुभाष महतो, जगन्नाथ कैर्वत, राजेंद्र महतो, कमल कैर्वत, सुकेश कैर्वत, सचिंद्र महतो, सचिन महतो, अजय महतो, समीर महतो, सिद्धेश महतो, राजकुमार महतो, आलोक सिमली, मनोज महतो, सनत महतो, परशुराम महतो, कांग्रेस महतो, मोतीलाल महतो, आनंद महतो, रंग लाल महतो का सराहनीय योगदान रहा.
यह भी पढ़ें: संकट में रांची का HEC: वेतन बकाया और नए वर्क ऑर्डर न मिलने से बिगड़े हालात, बड़े अधिकारियों ने भी छोड़ा साथ
यह भी पढ़ें: झारखंड हाईकोर्ट की चेतावनी: सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन न मिली तो रूकेगा नगर विकास सचिव का वेतन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Priya Gupta
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










