Seraikela Kharsawan News : चांडिल में शराब भट्ठियों पर कार्रवाई, 1100 किलो जावा महुआ नष्ट

Author Akash
Updated:
विज्ञापन
Seraikela Kharsawan News : चांडिल में शराब भट्ठियों पर कार्रवाई,  1100 किलो जावा महुआ नष्ट

अवैध शराब भट्ठियों के संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन

चांडिल.

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर बुधवार को उत्पाद अधीक्षक क्षितिज मिंज के नेतृत्व में चांडिल प्रखंड के सोनरोडीह, हमसादा, रोला व जारियाडीह गांवों में अवैध शराब भट्ठियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. इस दौरान चार अवैध शराब भट्ठियों से लगभग 1100 किलोग्राम जावा महुआ जब्त किया गया. इसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया. इसके साथ ही 50 लीटर तैयार देसी शराब भी बरामद की गयी.

मामले में अवैध शराब भट्ठियों के संचालकों के खिलाफ झारखंड उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. डीसी नितिश कुमार सिंह ने कहा कि अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जायेगा. उन्होंने नियमित रूप से निगरानी रखते हुए औचक छापेमारी अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akash

लेखक के बारे में

By Akash

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola