हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते की सदस्य है लिलिमुनी मुंडा

Updated at : 28 May 2017 5:09 AM (IST)
विज्ञापन
हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते की सदस्य है लिलिमुनी मुंडा

कुचाई, तमाड़, अड़की के विभिन्न कांड में शामिल थी चौका से गिरफ्तार हुई मोहन मुंडा हत्याकांड की आरोपी एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी. सरायकेला : वर्ष 2015 के मोहन सिंह मुंडा हत्याकांड सहित विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रही महिला नक्सली लिलिमुनी मुंडा उर्फ कुंदी मुंडा को कुचाई पुलिस […]

विज्ञापन

कुचाई, तमाड़, अड़की के विभिन्न कांड में शामिल थी

चौका से गिरफ्तार हुई मोहन मुंडा हत्याकांड की आरोपी
एसडीपीओ ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी नक्सली की गिरफ्तारी की जानकारी.
सरायकेला : वर्ष 2015 के मोहन सिंह मुंडा हत्याकांड सहित विभिन्न नक्सली घटनाओं में शामिल रही महिला नक्सली लिलिमुनी मुंडा उर्फ कुंदी मुंडा को कुचाई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी शनिवार को सरायकेला थाना में एसडीपीओ अजीत कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में दी.
एसडीपीओ के अनुसार हार्डकोर नक्सली महाराज प्रमाणिक दस्ते की सक्रिय सदस्य लिलिमुनी मुंडा के बारे में सूचना मिली थी कि वह चौका थानांतर्गत मुटुदा गांव स्थित अपने घर आयी है. सूचना के आधार पर कुचाई पुलिस ने उसे गांव से ही गिरफ्तार कर लिया. लिलिमुनी को जेल भेज दिया गया है.
कई सदस्यों के नाम उगले: एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार महिला नक्सली ने दस्ते के कई सदस्यों के नाम उजागर किये हैं. गिरफ्तार नक्सली को कुचाई के मेरोमजंगा में 2015 में हुए
मोहन सिंह मुंडा हत्याकांड में भादवि की धारा 302/34 व 17 सीएलएक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. वह वर्ष 2015 में अड़की थानांतर्गत कुदादा गांव में खूंटी पुलिस से मुठभेड़ व तमाड़ थाने के पियाकुली गांव में रामसिगार मुंडा हत्याकांड में भी शामिल थी.
छापेमारी टीम में ये थे शामिल: अभियान में सीआरपीएफ 197 बटालियन इ कंपनी के निरीक्षक एन सी महाराणा, कुचाई थाना प्रभारी द्वारिका नाथ ठाकुर, राजेंद्र प्रसाद सिंह, महिला आरक्षी किरण कुमारी, शिवानी हांसदा शामिल थीं.
नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलाने के दौरान पुलिस को सफलता मिली है. बीते पखवाड़े में तीन महिला नक्सलियों को गिरफ्तार करने में जिला पुलिस सफल रही है.
अजीत कुमार, एसडीपीओ, सरायकेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola