हत्या का कारण सिर्फ अफवाह, दूसरा कुछ नहीं
Updated at : 22 May 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

राजनगर. बच्चा चोर की अफवाह में को शोभापुर व पदनामसाई में हुई हत्या पर एसपी ने कहा सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी राकेश बंसल ने दी जानकारी धरनीधर ज्योतिष उर्फ धरनी एवं तुरुप महतो उर्फ दिनेश महतो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल बच्चा चोर की अफवाह में गुरुवार को शोभापुर व पदनामसाई […]
विज्ञापन
राजनगर. बच्चा चोर की अफवाह में को शोभापुर व पदनामसाई में हुई हत्या पर एसपी ने कहा
सरायकेला थाना में प्रेस कांफ्रेंस कर एसपी राकेश बंसल ने दी जानकारी
धरनीधर ज्योतिष उर्फ धरनी एवं तुरुप महतो उर्फ दिनेश महतो को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
बच्चा चोर की अफवाह में गुरुवार को शोभापुर व पदनामसाई में चार लोगों की हुई थी हत्या
सरायकेला/ राजनगर : बच्चा चोर की अफवाह में राजनगर के शोभापुर व पदनामसाई गांव में चार लोगों की हत्या मामले पर पुलिस ने धरनीधर ज्योतिष उर्फ धरनी (48) एवं तुरुप महतो उर्फ दिनेश महतो (48) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सरायकेला थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी राकेश बंसल ने कहा कि विगत गुरुवार की सुबह राजनगर के शोभापुर व पदनामसाई गांव में बच्चा चोर के आरोप में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो कर चार लोगों की हत्या कर दिये थे. साथ ही पुलिस के साथ भी मारपीट किया गया था.
मामले पर राजनगर थाना में 21 नामजद व 300 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. घटना के पश्चात पुलिस ने अनुसंधान करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही पुलिसिया पुछताछ में और लोगों के नाम का भी खुलासा हुआ है. उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा. एसपी ने बताया कि घटना के जो भी दोषी है, उन पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर डीएसपी दीपक कुमार भी उपस्थित थे.
बच्चा चोरी के संदेह में ही हुई हत्या: एसपी
एसपी राकेश बंसल ने कहा कि राजनगर में चार लोगों की हत्या का मामला पूर्णत: बच्चा चोरी के अफवाह के कारण ही घटी है. इसका दूसरा कुछ भी कारण नहीं है. एसपी ने कहा कि घटना को लोग पशु तस्करी सहित अन्य से भी जोड़ कर देख रहे हैं, लेकिन इसमें सत्यता नहीं है. घटना मुख्यता: बच्चा चोरी के अफवाह के कारण ही हुई है, बाकी बातें बेबूनियाद है. एसपी ने कहा कि बच्चा चोरी की एक भी घटना जिला के किसी भी थाना में दर्ज नहीं है. यह सिर्फ अफवाह है. उन्होंने आम लोगों से अपील किया कि किसी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें एवं इस प्रकार की सूचना आने पर तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




