5 परिवारों का सरना धर्म में वापसी
Updated at : 18 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

रोबोकेरा : कुड़ुख सरना जागरण मंच का सरना झंडा स्थापना समारोह आनंदपुर : प्रखंड़ के रोबोकेरा पंचायत के कोलेड़ा में कुड़ुख सरना जागरण मंच द्वारा सरना झंडा स्थापना समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पाहन चैतू तिर्की व पुजारी श्रीकृष्ण टोप्पो ने विधिवत सरना झंडा की स्थापना कर किया. इस दौरान सरना धर्मावलंबियों ने […]
विज्ञापन
रोबोकेरा : कुड़ुख सरना जागरण मंच का सरना झंडा स्थापना समारोह
आनंदपुर : प्रखंड़ के रोबोकेरा पंचायत के कोलेड़ा में कुड़ुख सरना जागरण मंच द्वारा सरना झंडा स्थापना समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ पाहन चैतू तिर्की व पुजारी श्रीकृष्ण टोप्पो ने विधिवत सरना झंडा की स्थापना कर किया.
इस दौरान सरना धर्मावलंबियों ने ढोल-मांदर की थाप पर पारंपरिक नृत्य करते हुए अतिथियों का स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान कोलेड़ा के बंधू टोप्पो, दुखनी धनवार, जबरा खाका एवं रोमा के चीपु लकड़ा, बंधू कौवा समेत पांच परिवार के करीब दो दर्जन लोगों ने सरना धर्म में वापसी की. स्वधर्म वापसी करने वालों को पाहन एवं पुजारी ने गंगाजल पिला कर एवं पूजा स्थल पर उनका शुद्धिकरण किया. इस दौरान मंच के संरक्षक बोदे खलखो, अध्यक्ष रॉबी लकड़ा, सचिव गंझू वरवा, सुखदेव उरांव,
फागु केरकेट्टा, बुधेश्वर धनवार, श्याम सुंदर तिर्की, वंदना उरांव, कर्मा केरकेट्टा, लोहरा उरांव, अर्जुन लकड़ा, जुगल किशोर तिर्की, सरना प्रार्थना सभा राउरकेला के झरिया केरकेट्टा, मीना तिर्की, गांगी टोप्पो, सुमित्रा कुजूर, नयको कुजूर, सुशील खलखो, आदिवासी हो महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत सामड, तुषार देउरी समेत 43 पड़हा के कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




