तीन साल में केंद्र व राज्य सरकार ने सिर्फ झूठे वादे किये : सिंकु
Updated at : 18 May 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन

चाईबासा : जगन्नाथपुर व गुवा में कांग्रेसियों बैठक की हुई, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल में देश और राज्य के लोगों ने सिर्फ झूठे वादे ही सुने. करोड़ों नवजवानों को एक साल में नौकरी देने की वादा करने […]
विज्ञापन
चाईबासा : जगन्नाथपुर व गुवा में कांग्रेसियों बैठक की हुई, जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित कांग्रेस जिला अध्यक्ष सन्नी सिंकु ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार के तीन साल के कार्यकाल में देश और राज्य के लोगों ने सिर्फ झूठे वादे ही सुने. करोड़ों नवजवानों को एक साल में नौकरी देने की वादा करने वाले नरेंद्र मोदी लाख नौकरी का सृजन नहीं कर सके.
किसान कई माह से नग्न प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने के लिए सरकार पहल नहीं कर रहा है. सिर्फ आदिवासी-मूलवासी की जमीन अधिग्रहण करने के लिए नीति का निर्धारण की जा रही है. बैठक को जिला ओबीसी कांग्रेस के संयोजक विपिन गोप, नोवामुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष दीपक प्रसाद गुप्ता, जगन्नाथपुर अध्यक्ष गुरुचरण सिंकु, मनोहरपुर अध्यक्ष केशव गोप, उपेंद्र सिंकु, शेख हूल, बिजय बुकरू, सुनील लागुरी, आसिफ अली, फिरोज सुरीन, जयप्रकाश नायक, भरत पूर्ती, भगवान कारोव, प्रधान तानी, नेपाल करोवा और अन्यों ने संबोधित किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




