बेहतर संगठन, योजना व प्रशासन है लक्ष्य

Updated at : 07 May 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
बेहतर संगठन, योजना व प्रशासन है लक्ष्य

सीनी . मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, अर्जुन मुंडा ने कहा खरसावां/सीनी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में सीनी के मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को हुई. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दशा व […]

विज्ञापन

सीनी . मारवाड़ी धर्मशाला में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक, अर्जुन मुंडा ने कहा

खरसावां/सीनी : भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव की अध्यक्षता में सीनी के मारवाड़ी धर्मशाला में शनिवार को हुई. इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की दशा व दिशा बदल रही है. अंतरराष्ट्रीय क्षितिज पर देश का सम्मान बढ़ा है.
बेहतर संगठन, बेहतर योजना एवं बेहतर प्रशासन ही भाजपा का लक्ष्य है. कार्यकर्ता का कार्य जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है. श्री मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की बैठक में लिए निर्णय के मुख्य बिंदु को मंडल स्तर तक पहुंचा कर उसे क्रियान्वियत करना है.
उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के टिप्स भी दिये. इससे पूर्व बैठक का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अजजा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह खिजरी विधायक रामकुमार पाहन, जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने दीप प्रज्वलित कर किया. मंच का संचालन जिला महासचिव गणेश माहली ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह ने दिया.
जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए सरकार कर रही कार्य : पाहन
भाजपा अजजा मोरचा के प्रदेश अध्यक्ष सह खिजरी विधायक रामकुमार पाहन ने कहा कि भाजपा ने हमेशा आदवासियों के हित में कार्य किया. उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के कल्याण के लिए राज्य व केंद्र सरकार कार्य कर रही है.
कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ : पुतकर
पूर्व विधायक सह अजजा मोरचा के प्रदेश उपाध्यक्ष पुतकर हेंब्रम ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर जाकर आम लोगों को संगठन से जोड़ कर संगठन को ओर सशक्त बनाने की अपील की. मौके पर शोभा सामंत, अशोक बढ़ाईक, मीरा मुंडा, पूर्व विधायक अनंत राम टूडू, डॉ मनोज, नरेंद्र कुमार, मंजु बोदरा ,रानी हेम्ब्रम, रामनाथ महतो, मनोज कु शर्मा, प्रदीप सिंह देव, राजा सिंहदेव, विजय महतो, सुशील षाडंगी आदि उपस्थित थे.
संगठन की मजबूती के लिए कार्य योजना तैयार :
कार्यसमिति की बैठक के पश्चात पत्रकार सम्मेलन कर जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने बताया कि 2019 की लोकसभा की चुनाव की तैयारी में जुट जाना है.
जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए अगले दो साल का कार्य योजना तैयार कर लिया गया है.
बैठक में लिये गये निर्णय
कार्य विस्तार योजना के तहत बूथ स्तर तक की कमेटी का पुनर्गठन किया जायेगा.
15 मई से 15 जून तक गांव में संपर्क योजना शुरू कर युवाओं को संगठन से जोड़ा जायेगा.
10 मई को राजनगर में कोल्हान प्रमंडल का जनजातीय सम्मेलन होगा.
मंडल अध्यक्षों को मोरचा के प्रखंड अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर उनका विस्तार करने का निर्देश.
अधूरे आंगनबाड़ी केंद्रों का निर्माण करें पूरा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola