अर्जुन मुंडा व दशरथ गागराई को अस्पताल से मिली छुट्टी
Updated at : 06 May 2017 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

खरसावां : टीएमएच में इलाजरत खरसावां के वर्तमान व पूर्व विधायक को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. टीएमएच में इलाजरत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को शुक्रवार की सुबह करीब दस छुट्टी मिल गयी, जबकि विधायक दशरथ गागराई को शाम छह बजे अस्पताल से छुट्टी मिली. डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के पश्चात […]
विज्ञापन
खरसावां : टीएमएच में इलाजरत खरसावां के वर्तमान व पूर्व विधायक को शुक्रवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. टीएमएच में इलाजरत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को शुक्रवार की सुबह करीब दस छुट्टी मिल गयी, जबकि विधायक दशरथ गागराई को शाम छह बजे अस्पताल से छुट्टी मिली. डॉक्टरों ने स्वास्थ्य जांच के पश्चात दोनों नेताओं को आराम करने की सलाह दी है.
दशरथ गागराई को देखने उनके केबिन में पहुंचे अर्जुन मुंडा: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा टीएमएच में इलाजरत खरसावां विधायक दशरथ गागराई को देखने के लिए उनके केबिन में गये. दशरथ गगराई से मिलकर उनका भी हाल चाल लिया. डिस्चार्ज होने के बाद अर्जुन मुंडा अपनी बहन, जो कि टीएमएच में ही भरती है उनसे भी मिलकर हाल चाल जाना. साथ ही अस्पताल में इलाजरत कई अन्य मरीजों से भी अर्जुन मुंडा मिले.
गुरुवार को डिहाइड्रेशन और सीने में दर्द की शिकायत के बाद अर्जुन मुंडा को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दूसरी ओर, टीएमएच में 30 अप्रैल से इलाजरत खरसावां विधायक दशरथ गागराई को भी शुक्रवार की शाम अस्पताल से छुट्टी मिल गयी. लू की चपेट में आने के कारण दशरथ गागराई की तबीयत खराब हो गयी थी. दशरथ गागराई को अस्पताल से सीधे उनके चक्रधरपुर स्थित आवास ले जाया गया.
मुख्यमंत्री रघुवर दास ने फोन पर जाना हाल: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को फोन कर उनके स्वास्थ्य का हाल जाना. उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




