‘सेंदरा’ रोकने के लिए दलमा जंगल के रास्ते में बनाये गये 11 चेकनाके

सरायकेला : जन जातीय समुदाय का पारंपरिक पर्व सेंदरा (विशु शिकार) आठ मई को मनाया जायेगा. इसके तहत जन जातीय समुदाय के लोग जंगलों में वन्य प्राणियों का शिकार कर अपने घरों में लाते हैं. इधर, वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर सेंदरा (शिकार) रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है. इसे […]
सरायकेला : जन जातीय समुदाय का पारंपरिक पर्व सेंदरा (विशु शिकार) आठ मई को मनाया जायेगा. इसके तहत जन जातीय समुदाय के लोग जंगलों में वन्य प्राणियों का शिकार कर अपने घरों में लाते हैं. इधर, वन्य प्राणियों की सुरक्षा को लेकर सेंदरा (शिकार) रोकने के लिए वन विभाग ने कमर कस ली है.
इसे लेकर गुरुवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी ए एक्का की अध्यक्षता में बैठक कर सेंदरा को रोकने के लिए आवश्यक रणनीति बनायी गयी. तय किया गया कि दलमा वन्य प्राणी अभ्यारण में वन्य प्राणियों का सेंदरा रोकने के लिए विभिन्न मार्गों पर विभाग द्वारा 11 चेकनाका लगाया जायेगा. इन चेकनाकाअों के लिए वन पदाधिकारियों के साथ कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. जो सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक चेकनाका पर तैनात रहेंगे. प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियाें व कर्मचारियों को छह मई को मानगो कार्यालय में बुलाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




