बालू व्यापारी से दो लाख लूट के एक और आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 03 May 2017 4:35 AM (IST)
विज्ञापन
बालू व्यापारी से दो लाख लूट के एक और आरोपी गिरफ्तार

आरोपी राजू प्रधान राजनगर के बांदुवा गांव का रहने वाला घटना में शामिल सभी छह अपराधी पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सागर व विकास ने पुलिस के दबाव पर 29 अप्रैल को कोर्ट में किया था सरेंडर दोनों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में राजू की जानकारी पुलिस को मिली थी सरायकेला : राजनगर-जुगसलाई […]

विज्ञापन

आरोपी राजू प्रधान राजनगर के बांदुवा गांव का रहने वाला

घटना में शामिल सभी छह अपराधी पुलिस की गिरफ्त में
आरोपी सागर व विकास ने पुलिस के दबाव पर 29 अप्रैल को कोर्ट में किया था सरेंडर
दोनों को रिमांड पर लेकर हुई पूछताछ में राजू की जानकारी पुलिस को मिली थी
सरायकेला : राजनगर-जुगसलाई सड़क पर गैंगेरुली के समीप बीते 31 मार्च को बालू घाट संचालक कर्मी से दो लाख रुपये लूट के आरोपी राजू प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीपीओ अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि मामले के दो अन्य आरोपी सागर लोहार व विकास दास ने बीते 29 अप्रैल को न्यायालय में आत्मसर्मपण कर दिया था. पुलिस ने दोनों को रिमांड में लेकर पूछताछ की थी. उनकी निशानदेही पर राजू प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है. राजू प्रधान राजनगर के बांदुवा गांव का रहने वाला है. पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्तौल के साथ मोटरसाइकिल बरामद किया है.
राजू के पास से बरामद सामान: एक देसी पिस्तौल, दो जिंदा गोली, एक मोबाइल व एक बाइक
छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी: राजनगर थाना प्रभारी टी पी कुशवाहा, सअनि शशिभूषण गोप, टेक्निकल सेल के आरक्षी संदीप दुबे, शशि कुमार सहित सशस्त्र बल.
बालू घाट संचालक से लूट के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं. इनमें कोर्ट में सेरेंडर करने वाले सागर लोहार को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की. उसकी निशानदेही पर राजू प्रधान को गिरफ्तार किया गया.
अजीत कुमार, एसडीपीओ, सरायकेला
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola