घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा

Updated at : 23 Jan 2014 6:34 AM (IST)
विज्ञापन
घर बैठे मिलेगी बैंकिंग सुविधा

बीओआइ ने 30 पंचायतों में व्यापार प्रतिनिधि किया नियुक्त सरायकेला : सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के किसानों व लोगों को अब बैंकिंग सुविधा के लिए शहर आना नहीं पड़ेगा. अब उन्हें घर बैठे ही बैंकों के तमाम बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी. इसके लिए जिला के अग्रणी बैंक बीओआइ द्वारा जिला के 30 पंचायतों में अपना व्यापार […]

विज्ञापन

बीओआइ ने 30 पंचायतों में व्यापार प्रतिनिधि किया नियुक्त

सरायकेला : सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के किसानों व लोगों को अब बैंकिंग सुविधा के लिए शहर आना नहीं पड़ेगा. अब उन्हें घर बैठे ही बैंकों के तमाम बैंकिंग सुविधा प्राप्त होगी. इसके लिए जिला के अग्रणी बैंक बीओआइ द्वारा जिला के 30 पंचायतों में अपना व्यापार प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है.

प्रतिनिधि गांव में पहुंच कर किसानों को बैंकिंग की तमाम सुविधा जैसे राशी जमा करने से लेकर निकासी करने तक की सुविधा देंगे. इस संबंध में स्थानीय आत्मा भवन में बैंक द्वारा चयनित 30 व्यापार प्रतिनिधियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपायुक्त के एन झा उपस्थित थे. उन्होंने कहा की आम लोगों को बैंक से जोड़ने में ये व्यापार प्रतिनिधि काफी सहायक साबित होंगे.

आप लोगों का विश्वास जीत कर उन्हें बैंक से जोड़े और बैंक के तमाम लाभ प्रदान करें. प्रशिक्षण में एलडीएम आरके सिन्हा ने उन प्रतिनिधियों को खाता खोलने से लेकर पैसा जमा करने सहित अन्य जानकारी दिया. मौके पर आंचलिक प्रबंधक दुर्गा प्रसाद मिश्र, प्रशांत कुमार दुबे, प्रणव डे, आइ 25 के टेक्निीशियन संतोष कुमार के अलावे कई अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola