विद्यालय चले चलायें अभियान : 11,619 बच्चों का नामांकन

Updated at : 27 Apr 2016 7:01 AM (IST)
विज्ञापन
विद्यालय चले चलायें अभियान : 11,619 बच्चों का नामांकन

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले में विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत विद्यालय से बाहर रह रहे जिले के छह से 14 वर्ष तक के 14,115 अनामांकित बच्चों को निकटतम विद्यालयों में नामांकन कराने का लक्ष्य है. जबकि विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रम व नामांकन के आधार पर […]

विज्ञापन

सरायकेला : सरायकेला- खरसावां जिले में विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत विद्यालय से बाहर रह रहे जिले के छह से 14 वर्ष तक के 14,115 अनामांकित बच्चों को निकटतम विद्यालयों में नामांकन कराने का लक्ष्य है. जबकि विद्यालय चले चलायें अभियान के तहत जिले में चलाए जा रहे कार्यक्रम व नामांकन के आधार पर 25 अप्रैल तक प्राप्त नामांकन रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक 11,619 अनामांकित बच्चों का नामांकन कराया जा चुका है.

जो कि लक्ष्य का 82 फीसदी है. विद्यालयों में बच्चों के कराये गये नामांकन के आधार पर अब तक सबसे अधिक नामांकन ईचागढ़ प्रखंड में हुआ है. जहां कुल 2,110 बच्चों का नामांकन कराया गया है. दूसरे नंबर पर चांडिल प्रखंड है, जहां अब तक 2065 बच्चों का नामांकन कराया गया है. सबसे कम नामांकन गम्हरिया प्रखंड में हुआ है. जहां अब तक मात्र 534 बच्चों का नामांकन कराया गया है. नामांकन सूची के अनुसार अनुसूचित जाति के 965, अनुसूचित जनजाति के 5,369, मुसलिम अल्पसंख्यक के 438 व अन्य वर्ग में 4,847 बच्चों का नामांकन किया जा चुका है.

प्रखंडवार बच्चों के नामांकन की सूची (25 अप्रैल तक)
प्रखंड बालक बालिका कुल
सरायकेला: 434 402 836
खरसावां: 651 620 1271
कुचाई: 496 467 963
गम्हरिया: 277 257 534
राजनगर: 747 632 1379
चांडिल: 1093 972 2065
नीमडीह: 733 759 1492
ईचागढ़: 1106 1004 2110
कुकड़ू: 538 431 969
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola