खिलाड़ियों को देंगे नौकरी में आरक्षण : मुख्यमंत्री

Updated at : 10 Apr 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
खिलाड़ियों को देंगे नौकरी में आरक्षण : मुख्यमंत्री

रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द : मुख्यमंत्री तीन हजार मासिक छात्रवृत्ति और सालाना तीन लाख उपकरण के लिए खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में दो फीसदी आरक्षण दिया जायेगा. खिलाड़ियों को तीन हजार रुपये की मासिक छात्रवृत्ति और खेल उपकरण […]

विज्ञापन

रांची में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी जल्द : मुख्यमंत्री

तीन हजार मासिक छात्रवृत्ति और सालाना तीन लाख उपकरण के लिए

खरसावां : मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में दो फीसदी आरक्षण दिया जायेगा. खिलाड़ियों को तीन हजार रुपये की मासिक छात्रवृत्ति और खेल उपकरण की खरीदारी के लिए तीन लाख रुपये सालाना दिये जायेंगे. रांची में जल्द स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी शुरू की जायेगी.

इसमें राज्य के 750 और राज्य के बाहर के 750 खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा. चालू वित्त वर्ष में ग्रामीण क्षेत्र में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए पंचायत, प्रखंड व जिला स्तर पर कमल क्लब खोले जायेंगे. श्री दास शनिवार को यहां अर्जुना स्टेडियम में 23 वीं सीनियर नेशनल आर्चरी (इंडियन राउंड) चैंपियनशिप के उदघाटन समारोह में बोल रहे थे.

मुख्यमंत्री ने कहा कि खरसावां में एक माह में फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र शुरू किया जायेगा. पश्चिमी सिंहभूम के कुमारडुंगी व बोकारो के चंदनक्यारी में तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र खोले जायेंगे. राज्य में मुख्य रूप से तीरंदाजी, हॉकी व फुटबॉल को बढ़ावा दिया जायेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड को स्वावलंबी, समृद्ध व विकसित राज्य बनाना है. झारखंड को विकसित राज्य बनाने की बुनियाद अर्जुन मुंडा ने अपने मुख्यमंत्री काल में रखा था. अब उसे आगे ले जाना है. इससे पहले सरायकेला-खरसावां जिला तीरंदाजी संघ की ओर से स्मारिका ‘तरकश’ का विमोचन किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola