सरायकेला . टाउन हॉल में भाजपा का स्थापना दिवस मना, बोले कड़िया मुंडा

Updated at : 07 Apr 2016 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
सरायकेला . टाउन हॉल में भाजपा का स्थापना दिवस मना, बोले कड़िया मुंडा

कार्यकर्ता सजग व सक्रिय रहें खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें. सरायकेला : पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हमें गांव की ओर चलना होगा. सरकार आती-जाती रहेगी पर पार्टी हमेशा रहेगी. इसलिए पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए […]

विज्ञापन

कार्यकर्ता सजग व सक्रिय रहें

खूंटी के सांसद कड़िया मुंडा ने कहा कि कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें.
सरायकेला : पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हमें गांव की ओर चलना होगा. सरकार आती-जाती रहेगी पर पार्टी हमेशा रहेगी. इसलिए पार्टी व संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को सजग व सक्रिय रहना होगा. उक्त बातें खूंटी के सांसद सह पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा ने बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही.
श्री मुंडा ने कहा कि पार्टी के हर कार्यक्रमों में कार्यकर्ता बढ़ चढ़ कर भाग लेते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन- जन तक पहुंचाने का कार्य करें. सांसद श्री मुंडा ने जनसंघ काल से लेकर जनता पार्टी होते हुए भाजपा के 36 वर्ष के सफर की विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने की बातें कही. कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता गणेश महाली ने किया जबकि स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने किया.
मौके पर पूर्व विधायक मंगल सिंह सोय, पूर्व विधायक अनंतराम टुडू, वरिष्ट नेता विनोद श्रीवास्तव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, जिला प्रभारी विनोद सिंह, गंगा शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य शंभु पति, जिप सदस्य रानी हेंब्रम, विजय महतो, ललन सिंह , निर्मल आचार्य, प्रदीप सिंहदेव, मधुसुदन महापात्र के अलावा अन्य उपस्थित थे.
80 जनसंघी कार्यकर्ता हुए सम्मानित. भाजपा के 36 वें स्थापना दिवस पर टाउन हॉल में आयोजित समारोह में जिला के जनसंघी काल के 80 कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया. खूंटी सांसद कड़िया मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक साधु महतो व सांसद लक्ष्मण गिलुवा ने उन्हें शॉल देकर स्मानित किया.
कई कार्यकर्ता भाजपा में शामिल
समारोह में दूसरे दलों से कई महिला व पुरुष कार्यकर्ता भाजपा पार्टी में शामिल हुए. राजनगर के सुशील हांसदा, लुदराम हेंब्रम, सनातन बेहरा के नेतृत्व में कई महिला व पुरूष कार्यकर्ता शामिल हुए. पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ने इन सभी को माला पहना कर पार्टी में शामिल कराया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola