दलभंगा : दो प्रतिनियुक्त शिक्षकों के भरोसे चल रही पढ़ाई

Updated at : 07 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
दलभंगा : दो प्रतिनियुक्त शिक्षकों के भरोसे चल रही पढ़ाई

7 केएसएन 1 : दलभंगा का राज्य संपोषित उच्च विद्यालयसंवाददाता, खरसावां : दलभंगा का राज्य संपोषित उच्च विद्यालय इन दिनों प्रतिनियुक्त किये गये दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा है. 1962 में स्थापित इस स्कूल में प्राचार्य समेत शिक्षकों के 12 पद सृजित किये गये है. परंतु वर्तमान में प्राचार्य समेत शिक्षकों के सभी 12 […]

विज्ञापन

7 केएसएन 1 : दलभंगा का राज्य संपोषित उच्च विद्यालयसंवाददाता, खरसावां : दलभंगा का राज्य संपोषित उच्च विद्यालय इन दिनों प्रतिनियुक्त किये गये दो शिक्षकों के भरोसे चल रहा है. 1962 में स्थापित इस स्कूल में प्राचार्य समेत शिक्षकों के 12 पद सृजित किये गये है. परंतु वर्तमान में प्राचार्य समेत शिक्षकों के सभी 12 पद रिक्त पड़े हुए है. यहां प्राथमिक विद्यालयों के दो शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. प्रतिनियुक्त किये गये शिक्षक पठन-पाठन से लेकर सभी तरह के कार्य करते है. वर्तमान में स्कूल में कक्षा दस में 101 छात्र अध्ययन कर रहे है, जबकि कक्षा नौ में अब 104 छात्रों का नामांकन हुआ है. दो सौ से अधिक छात्रों को सिर्फ दो शिक्षकों को पढ़ाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने स्कूल में जल्द से जल्द शिक्षकों की पदस्थापना करने की मांग की है, ताकि पठन-पाठन का स्तर ऊंचा हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola