इंदिरा अवास योजना में धीमी प्रगति पर दो बीडीओ को शो कॉज

Updated at : 06 Jul 2015 9:04 PM (IST)
विज्ञापन
इंदिरा अवास योजना में धीमी प्रगति पर दो बीडीओ को शो कॉज

प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर कि अध्यक्षता में विकास संबंधी बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, एनआरएलएम, विधायक निधि, सांसद निधि, वाटरशेड समेत अन्य योजनाओं कि समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में उपायुक्त ने इंदिरा आवास योजना वर्ष 2010 11 व 2011-12 के आवास […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरायकेलाजिला समाहरणालय के सभागार कक्ष में उपायुक्त चंद्रशेखर कि अध्यक्षता में विकास संबंधी बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त ने मनरेगा, इंदिरा आवास योजना, एनआरएलएम, विधायक निधि, सांसद निधि, वाटरशेड समेत अन्य योजनाओं कि समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिये. बैठक में उपायुक्त ने इंदिरा आवास योजना वर्ष 2010 11 व 2011-12 के आवास योजनाओं में धीमी प्रगति पर चांडिल के बीडीओ का वेतन बंद करते हुए स्पष्टीकरण जारी करने व कुचाई बीडीओ को आवास निर्माण में धीमी प्रगति पर स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने चांडिल बीडीओ के कार्य प्रगति को प्रत्येक सप्ताह शनिवार को समीक्षा कर प्रगति संबंधी जानकारी हासिल करने का भी निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने अधूरे पड़े 38 पंचायत भवन का पूरा करने व एमआइएस में पूर्ण करने का भी निर्देश दिया. बैठक में वित्तिय वर्ष 2015-16 में 1589 आवास योजना को ग्राम सभा के माध्यम से भरने के लिए बीडीओ को निर्देश दिया गया. मनरेगा योजना कि समीक्षा करते हुए स्वच्छ मुक्त पंचायत चयन किया गया है, उसमें गम्हरिया प्रखंड के नारायणपुर पंचायत को शामिल करने का निर्देश दिया गया है. गांव में एक भी शौचालय नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गयी थी. मनरेगा के तहत पुराने योजना का पूर्ण कर क्लोज करने व एमआइएस कराने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में उपविकास आयुक्त इकबाल आलम अंसारी, डीआरडीए डायरेक्टर संदीप कुमार दोराईबुरू के अलावा कई पदाधिकारी व प्रखंड के बीडीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola