तीन दिवसिय बूनियाद प्लस पर प्रशिक्षण शुरू

फोटो 6एसकेएल1, प्रशिक्षण देते बीइइओ व अन्यसरायकेला. स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को सरायकेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 80 शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद प्लस का प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिसमें से पांच शिक्षक गैरहाजिर रहे. विदित हो कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से बुनियाद प्रशिक्षित ़शिक्षकों को […]
फोटो 6एसकेएल1, प्रशिक्षण देते बीइइओ व अन्यसरायकेला. स्थानीय प्रखंड संसाधन केंद्र में सोमवार को सरायकेला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के 80 शिक्षकों का तीन दिवसीय गैर आवासीय बुनियाद प्लस का प्रशिक्षण शुरू हुआ. जिसमें से पांच शिक्षक गैरहाजिर रहे. विदित हो कि बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने के उद्देश्य से बुनियाद प्रशिक्षित ़शिक्षकों को अब बुनियाद प्लस का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दो दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को पढ़ाने व बच्चों के मन की भावना को समझने की बारीकियां, बाल संसद, हमारा विद्यालय कैसा हो, शिक्षा के बुनियादी स्तर व बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की बारीकियों के साथ-साथ प्रयास व सतत मूल्यांकन के बारे में बताया गया. प्रशिक्षण में मुख्य रुप से प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी बाल्मिकी प्रसाद, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रविकांत भकत व कीतेन सोरेन उपस्थित थे. प्रशिक्षक के रुप में पहले बैच में गणेश महतो, तपन साहू तथा दूसरे बैच में कालीपद महतो व आलोक षांड़गी ने प्रशिक्षण दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




