बदला जायेगा राजखरसावां सब स्टेशन का ट्रांसफॉर्मर

Updated at : 06 Jul 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
बदला जायेगा राजखरसावां सब स्टेशन का ट्रांसफॉर्मर

6 केएसएन 6 : बिजली विभाग के सहायक अभियंता (आपूर्ति) रवि प्रकाश संवाददाता, खरसावां. बिजली विभाग के सहायक अभियंता (आपूर्ति) रवि प्रकाश ने बताया कि रविवार को राजखरसावां पावर सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गयी है. खराब टांसफॉर्मर को पावर सब स्टेशन से हटा कर अब नया ट्रांसफॉर्मर […]

विज्ञापन

6 केएसएन 6 : बिजली विभाग के सहायक अभियंता (आपूर्ति) रवि प्रकाश संवाददाता, खरसावां. बिजली विभाग के सहायक अभियंता (आपूर्ति) रवि प्रकाश ने बताया कि रविवार को राजखरसावां पावर सब स्टेशन में पांच एमवीए क्षमता वाले ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी आ गयी है. खराब टांसफॉर्मर को पावर सब स्टेशन से हटा कर अब नया ट्रांसफॉर्मर लगाया जायेगा. श्री रवि प्रकाश ने बताया कि बिजली बोर्ड के महाप्रबंधक से इस संबंध में मंजूरी मिल चुकी है. नया ट्रांसफॉर्मर लगाने में तीन चार दिन का समय लगेगा. इस दौरान खरसावां व आमदा को लोड सेडिंग के जरिये रोटेट कर बिजली की आपूर्ति की जायेगी. राजखरसावां पावर सब स्टेशन को अप ग्रेड कर 10 से 15 एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाने तथा कुचाई पावर सब स्टेशन को अप ग्रेड कर पांच से 10 एमवीए क्षमता करने का प्रस्ताव है.नोट : पूर्व में बिजली विभाग से संबंधित एक रिपोट खरसावां कुचाई में 24 घंटा गुल रही बिजली समाचार शीर्षक भेजी गयी थी. उस रिपोर्ट के साथ इस रिपोर्ट को अटैच कर लगा देंगे. उस रिपोर्ट में राजनगर में ट्रांसफॉर्मर में जलने संबंधी विषय को हटा देंगे. राजनगर में ट्रांसफॉर्मर को दुरुस्त कर दिया गया है. राजखरसावां में पांच एमवीए क्षमता का ट्रांसफॉर्मर जल गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola