तसर किसानों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरु

संवाददाता, खरसावां. खरसावां अग्र परियोजना केंद्र परिसर में तसर किसानों के चौथे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अग्र परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया. सुशील कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की, ताकि उत्पादन अधिक हो सके.उन्होंने विभाग की ओर से हर संभव सहयोग […]
संवाददाता, खरसावां. खरसावां अग्र परियोजना केंद्र परिसर में तसर किसानों के चौथे बैच का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ. प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन अग्र परियोजना पदाधिकारी सुशील कुमार ने किया. सुशील कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से खेती करने की अपील की, ताकि उत्पादन अधिक हो सके.उन्होंने विभाग की ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. रेशम किसानों को मुख्य रुप से बीजागार भवनों का निसंक्रमण, रसायनों का प्रयोग, रोग मुक्त चक्कतों का उत्पादन, कीटपालन का देखभाल, तसर कीटों में लगने वाले रोग का रोकथाम, माइक्रोस्कॉप परीक्षण, कोआ हारवेस्टिंग, बीजागार संरक्षण, बीज उत्पादन, बीजोपचार व बीज बैकिंग के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी जायेगी. इस मौके पर झारक्राफ्ट के प्रोजेक्ट मैनेजर नीता महतो, जुनैद अंसारी, पीपीसी के लक्ष्मण बिरुआ उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




