शहादत दिवस पर लांडु सोय को दी गयी श्रद्धांजलि

Updated at : 02 Jul 2015 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
शहादत दिवस पर लांडु सोय को दी गयी श्रद्धांजलि

2केेसएन 1 : लांडु सोय को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेतासंवाददाता, खरसावां कुचाई के मरांगहातु गांव में भाजपा के दिवंगत नेता लांडु सोय का आठवां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया. मौके पर मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री बड़कुंअर गागराई, पूर्व विधायक गुलाब सिंह बानरा, जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, […]

विज्ञापन

2केेसएन 1 : लांडु सोय को श्रद्धांजलि देते भाजपा नेतासंवाददाता, खरसावां कुचाई के मरांगहातु गांव में भाजपा के दिवंगत नेता लांडु सोय का आठवां शहादत दिवस गुरुवार को मनाया गया. मौके पर मुख्य रुप से भाजपा के प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, राज्य के पूर्व मंत्री बड़कुंअर गागराई, पूर्व विधायक गुलाब सिंह बानरा, जिलाध्यक्ष रामनाथ महतो, संजय बसु, सुनील श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सिंहदेव, युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री उदय सिंहदेव, अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सह रुगुडीह मुखिया लखीराम मुंडा, विजय महतो, सत्येंद्र कुम्हार, विवेका प्रधान, ज्ञानी साहू, सुशील षाडंगी, डुमु गोप, सुरेंद्र गोस्वामी, दुलाल स्वांसी, केपी सेठ सोय, दिनेश महतो, जीतेंद्र घोड़ाई, मंगल सिंह, संगल सिजुई, सुनील सोय, मंटू दुबे, रमेश कुदादा, कोकिल केसरी, उमेश भोल, सूर्या देवी, मुरली प्रधान, गीता देवी, हिरामनी उरांव, उत्तम मिश्रा समेत बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला के विभिन्न क्षेत्रों से आये भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्व लांडु सोय को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया. लांडु सोय के परिवार के सदस्यों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. मालूम हो कि दो जुलाई 2007 को कुचाई के मरांगहातु गांव में अपराधियों ने भाजपा नेता लांडु सोय की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी. उस वक्त स्व लांडु सोय भाजपा जिला कार्य समिति के सदस्य थे. उससे पूर्व लांडु सोय जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष भी रह चुके है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola