राज्य सरकार हर मोर्चा में विफल : सुनील साहू

Updated at : 01 Jul 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
राज्य सरकार हर मोर्चा में विफल : सुनील साहू

संवाददाताखरसावां. झाविमो केंद्रीय महासचिव सुनील साहू ने बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार की जम कर आलोचना की. दौरा के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में जारी बिजली संकट को दूर करने में रघुवर सरकार पूरी तरह से विफल है. उन्होंने कहा कि राज्य में उत्पन्न विषम ऊर्जा संकट सरकार में इच्छा […]

विज्ञापन

संवाददाताखरसावां. झाविमो केंद्रीय महासचिव सुनील साहू ने बिजली संकट को लेकर राज्य सरकार की जम कर आलोचना की. दौरा के पश्चात पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राज्य में जारी बिजली संकट को दूर करने में रघुवर सरकार पूरी तरह से विफल है. उन्होंने कहा कि राज्य में उत्पन्न विषम ऊर्जा संकट सरकार में इच्छा शक्ति की कमी का परिणाम है. उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर सरकार गंभीर नहीं है. राज्य में घोषणाओं की सरकार चल रही है. जमीन पर विकास का कुछ भी कार्य नहीं दिख रहा है. जनता का कोई काम नहीं हो रहा है. उन्होंने कहा कि झारखंड के कोयले से पूरे देश को बिजली मिल रही है, परंतु झारखंड के लोग ही अंधेरा में रहने के लिए बाध्य है. सरायकेला खरसावां समेत पूरे राज्य में गहराते बिजली संकट पर साहू ने कहा कि सरकार बिजली उत्पादन, संचरण एवं आपूर्ति सहित राज्य हित ने सभी मोचार्े पर पूर्णत: संवेदनहीन एवं असफल साबित हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola